[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम दो चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, तीन फरार

दो चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, तीन फरार

0
दो चोरी की बाइक के साथ दो गिरफ्तार, तीन फरार

दरिगांव थाना क्षेत्र के रंगपुर के पास पुलिस ने की कार्रवाई भभुआ थाने में दर्ज चोरी के मामले से जुड़ी है एक बाइक फोटो -24- पुलिस की गिरफ्त में गिरफ्तार अभियुक्त व बरामद मोटरसाइकिल. प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस. दरिगांव थाना क्षेत्र के रंगपुर गांव के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान उनके साथ मौजूद तीन अन्य लोग मौके से भागने में सफल रहे. गिरफ्तार लोगों में कमलेश कुमार लव शामिल है, जो सत्यनारायण बिंद का बेटा और अठखववा गांव, थाना सासाराम नगर का निवासी बताया जाता है. वहीं एक विधि विवादित किशोर को भी पुलिस ने पकड़ा है. दोनों को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार बरामद मोटरसाइकिलों में से एक बाइक की चोरी के संबंध में भभुआ थाना में कांड संख्या 24/26 दिनांक 12 जनवरी 2026 को मामला दर्ज है. पुलिस को इसकी तलाश थी. दरिगांव थाना की पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं मौके से फरार हुए तीन लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. थानाध्यक्ष मितेश कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और फरार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel