[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम बीआरएन ब्रिज के साथ तीन चोर गिरफ्तार

बीआरएन ब्रिज के साथ तीन चोर गिरफ्तार

0
बीआरएन ब्रिज के साथ तीन चोर गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

दो माह पूर्व बीआरएन ब्रिज की हुई थी चोरी पुलिस के डर से तालाब में छिपा कर रखा था प्रतिनिधि, सासाराम ग्रामीण. दो माह पूर्व रेलवे के बीआरएन ब्रिज की चोरी के आरोप में सासाराम आरपीएफ ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. इन आरोपियों में कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के नरमा गांव निवासी स्व. नंदू राम का पुत्र शशिकांत कुमार उर्फ खब्बी, स्व. विभूति पासवान का 30 वर्षीय पुत्र छोटू पासवान व कुदरा थाना क्षेत्र के घटांव गांव निवासी मुन्ना राम का 19 वर्षीय पुत्र उज्ज्वल कुमार शामिल हैं. इसकी जानकारी सासाराम इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि करीब दो माह पूर्व कर्मनाशा स्टेशन से टीआरएम रैक से एक बीआरएन ब्रिज की चोरी हो गयी थी, जिसकी अनुमानित कीमत तीन लाख रुपये से अधिक है. इस संबंध में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सासाराम में मामला दर्ज किया गया था. उक्त मामले में जांच के क्रम में गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि मंगलवार की मध्य रात में कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर स्थित नरमा गांव के तीन चोर चोरी के सामान को ले जाने की फिराक में है और रात में माल लेकर जायेंगे. सूचना सत्यापन के बाद आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार व निरीक्षक सीआइबी डीडीयू अर्जुन यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी. गठित टीम कर्मनाशा स्टेशन के उत्तर स्थित सड़क और तालाब के आसपास रात में निगरानी करने लगी. इसी दौरान रात समय करीब 12.30 बजे देखा कि तीन व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में तालाब से एक भारी भरकम लोहा निकाल कर ले जा रहे हैं. उन तीनों को रुकने को कहा, तो वे तीनों लोहा पटकर भागने लगे. तीनों को दौड़ाकर पकड़ लिया गया. लोहे के संबंध में पूछने पर तीनों ने बताया कि दो माह पहले लूप लाइन में खड़ी टीआरएम रैक से एक टीआरटी ब्रिज खोल कर चोरी की थी. उसको रेलवे लाइन के उत्तर स्थित तालाब में छिपा दिया था. आरपीएफ के डर से तालाब से लोहे को नहीं निकाला था. उसके बाद सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel