[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम दरवाजा व ग्रिल का ताला तोड़कर घर से 50 हजार से अधिक संपत्ति ले उड़े चोर

दरवाजा व ग्रिल का ताला तोड़कर घर से 50 हजार से अधिक संपत्ति ले उड़े चोर

0
दरवाजा व ग्रिल का ताला तोड़कर घर से 50 हजार से अधिक संपत्ति ले उड़े चोर
सांकेतिक तस्वीर

दुस्साहस.

कंपनी परिसर एरिया क्वार्टर नंबर एस 288 में हुई वारदात

लगातार वारदातों से लोगों में दहशत, पुलिस गश्ती पर उठे सवाल

खिड़की का शीशा फोड़कर घर में किया प्रवेशफोटो -1- घर में चोरी के बाद देखने वालों की लगी भीड़

प्रतिनिधि, डालमियानगर

रोहतास इंडस्ट्रीज परिसर क्षेत्र स्थित क्वार्टर नंबर एस-288 में रविवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर पीछे का दरवाजा और बीच कमरे के ग्रिल का ताला तोड़कर व खिड़की का शीशा फोड़कर घर में प्रवेश कर गये. सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने घर के पिछले दरवाजे के पास टूटा फ्रिज और टीवी देखा, तो अनहोनी की आशंका हुई. घटना की सूचना डालमियानगर थाना को दी गयी. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सामान अंदर रखवाया और घर को सुरक्षित करने के लिए ग्रिल में ताला बंद कराया. साथ ही मोबाइल फोन से घटना की सूचना पीड़ित को दी गयी.

पीड़ित तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की घटना पहली बार हुई है, जो चोरों के बढ़े मनोबल को दर्शाता है. वह शुक्रवार की रात अपने पिता के साथ उत्तर प्रदेश के शक्तिनगर स्थित रिश्तेदार के घर गये थे. घर बंद रहने का फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि लोगों के अनुसार करीब 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी हुई है. घर पहुंचने के बाद वास्तविक नुकसान का आकलन किया जायेगा.

पहले भी हुई थी चोरी की घटनाएं

20 जनवरी को मकराइन स्थित एक घर का ताला तोड़कर दो सिलिंडर चोरी कर लिये गये थे. वहीं, जनवरी माह में न्यू सिधौली स्थित एक स्वर्णकार की दुकान के सामने मोटरसाइकिल की डिक्की खोलकर जेवर की झोली उड़ा ली गयी थी. एक फरवरी को न्यू सिधौली स्थित किरण अलंकार ज्वेलर्स के मालिक के हाथ से आभूषण से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गये थे. इन मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है. स्थानीय लोगों के अनुसार रात दो से तीन बजे के बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया. ताला तोड़ने के लिए पेट्रोल का इस्तेमाल किया गया, जिससे घर में पेट्रोल की गंध फैली थी. चोर चाहरदीवारी फांदकर पिछले दरवाजे तक पहुंचे और पेट्रोल डालकर लोहे की रॉड से ताला तोड़ा. इसके बाद अंदर के ग्रिल का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. बीच कमरे का ताला नहीं टूटने पर खिड़की का शीशा फोड़कर अंदर घुसे. मुकुल श्रीवास्तव, चंदन कुमार, संजय सिंह, धनजी यादव, रूपेश श्रीवास्तव, गौरी शंकर सिंह और प्रकाश कुमार ने कहा कि रात्रि में पुलिस गश्ती न के बराबर होती है. इससे कानून व्यवस्था कमजोर हो गयी है. पुलिस की सक्रियता नहीं रहने से बालू माफिया और चोर सक्रिय हैं. जल्द कार्रवाई नहीं होने पर उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जायेगी.

क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

डालमियानगर थानाध्यक्ष रवि रंजन गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पीड़ित के लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel