[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम बैंक से रुपये निकासी कर घर जा रहे व्यक्ति से एक लाख रुपये उचक्कों ने उड़ाये

बैंक से रुपये निकासी कर घर जा रहे व्यक्ति से एक लाख रुपये उचक्कों ने उड़ाये

0
बैंक से रुपये निकासी कर घर जा रहे व्यक्ति से एक लाख रुपये उचक्कों ने उड़ाये
सांकेतिक तस्वीर

सासाराम ग्रामीण़ शहर के एसबीआइ बैंक के पास बुधवार की शाम करीब पांच बजे उचक्के ने एक व्यक्ति के बैग में रखे एक लाख रुपये उड़ा लिये. पीड़ित बड्डी थाना क्षेत्र के सिकुही गांव निवासी जावेद अंसारी हैं. पीड़ित ने बताया कि घर में शादी समारोह के लिए उन्होंने एसबीआइ की मुख्य शाखा से चेक के माध्यम से 1.50 लाख रुपये की निकासी की थी. उनके साथ उनका बच्चा भी था. निकाली गयी राशि में से एक लाख रुपये पिट्ठू बैग में रखे गये थे, जबकि शेष 50 हजार रुपये जेब में रखे थे. पैसे की निकासी के बाद वे पास स्थित यूको बैंक में आधार अपडेट कराने चले गये. इसी दौरान उन्होंने बैग अपने बेटे के हाथ में दे दिया. इसी बीच उचक्कों ने बच्चे के हाथ में रखे बैग से एक लाख रुपये निकाल लिये, जबकि बैग बच्चे के हाथ में ही रहा. आधार अपडेट कराने के बाद जब पीड़ित ने बैग की जांच की तो उसमें रखे एक लाख रुपये गायब थे. इसके बाद उन्होंने यूको बैंक के प्रबंधक को घटना की जानकारी देते हुए सीसीटीवी फुटेज देखने की बात कही. इस पर बैंक प्रबंधक ने उन्हें थाना में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी और कहा कि सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध करायी जायेगी. इसके बाद पीड़ित ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel