[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम वीकेएसयू से संबंधित जिलों के कॉलेजों में पार्ट-3 की परीक्षा 10 मार्च से

वीकेएसयू से संबंधित जिलों के कॉलेजों में पार्ट-3 की परीक्षा 10 मार्च से

0
वीकेएसयू से संबंधित जिलों के कॉलेजों में पार्ट-3 की परीक्षा 10 मार्च से
सांकेतिक तस्वीर

तैयारी.

चार जिलों में बनाये गये परीक्षा केंद्र, 18 मार्च तक चलेगी जनरल परीक्षा

10 से 12 मार्च तक ऑनर्स कोर्स की, तो 10 से 18 मार्च तक होगी जनरल कोर्स की परीक्षा

दो पालियों में होगी परीक्षा, एक सप्ताह में प्रायोगिक भी

फोटो-2- शेरशाह कॉलेज का मुख्य द्वार

प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस

वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों के बीए, बीएससी व बीकॉम पार्ट-3 (ऑनर्स एवं जनरल) की विशेष परीक्षा 10 मार्च से शुरू होगी. विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है. जारी कार्यक्रम के अनुसार, ऑनर्स कोर्स की परीक्षा 10 मार्च से 12 मार्च तक आयोजित होगी. 10 मार्च को पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक पेपर-5 तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेपर-6 की परीक्षा ली जायेगी. 11 मार्च को पेपर-7 व पेपर-8 तथा 12 मार्च को जीइएस की परीक्षा आयोजित की जायेगी. वहीं, जनरल कोर्स की परीक्षा 10 मार्च से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेगी. इस दौरान इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, मनोविज्ञान, रसायन, भौतिकी, प्राणि विज्ञान, गणित, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, होम साइंस व संगीत सहित विभिन्न विषयों की परीक्षा निर्धारित की गयी है. सभी परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित होंगी. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने चार जिलों में परीक्षा केंद्र बनाये हैं. आरा, बक्सर, कैमूर व रोहतास जिले के चयनित कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है. सासाराम स्थित एसपी जैन कॉलेज को रोहतास जिले का परीक्षा केंद्र बनाया गया है, जहां जिले के विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. थ्योरी परीक्षा समाप्त होने के एक सप्ताह के अंदर प्रायोगिक, शोध प्रबंध व मौखिक परीक्षा भी आयोजित की जायेगी. इसके लिए सभी कॉलेजों के प्राचार्यों व केंद्राधीक्षकों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं में तैयारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. कई कॉलेजों में अंतिम चरण की पढ़ाई व पुनरावृत्ति का दौर शुरू हो गया है, ताकि छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel