[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम मानव योनि दुर्लभ है, इसे न करें बर्बाद : जीयर स्वामी

मानव योनि दुर्लभ है, इसे न करें बर्बाद : जीयर स्वामी

0
मानव योनि दुर्लभ है, इसे न करें बर्बाद : जीयर स्वामी

शिवसागर प्रखंड के तेलड़ी गांव में चल रहा श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ

सासाराम ग्रामीण.

हरि कृपा से मानव योनी मिलता है.इसे व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए. जितना हो सके संसार से मोह माया त्याग पर हरि के भजन में अपना समय लगाना चाहिए. ये बातें शिवसागर प्रखंड के तेलड़ी गांव में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के दौरान जीयर स्वामी जी महाराज ने कही. उन्होंने कहा कि संसार में रहते हुए अपने और अपने परिवार के पालन पोषण में भी समय देना चाहिए. यह भी अनिवार्य है. संसार का नियम है. लेकिन, ईश्वर की भक्ति भी इसी नियम के अंतर्गत आता है. उन्होंने कहा कि भगवान के भक्तों का अपमान नहीं करना चाहिए. इससे समस्त कुल का नाश हो जाता है. क्योंकि भगवान अपना अपमान सह लेते हैं. लेकिन, भक्तों का अपमान सहन नहीं करते हैं. वैसे तो किसी का भी अपमान नहीं करना चाहिए. मानव योनि दुर्लभ है. इसमें बड़े सोच समझकर कोई भी कार्य करना चाहिए. भले ही अच्छा कार्य ना हो पाये. लेकिन ,बुरा कार्य नहीं करना चाहिए. किसी का भला नहीं कर पाये. तो बुरा भी नहीं करना चाहिए. जहां तक हो सके सबसे आदर पूर्वक बात करनी चाहिए. संत महात्मा और द्वार पर आये अतिथि का भरपूर सम्मान करना चाहिए. भगवान के भक्तों का अपमान करना यह भगवतापचार है. दूसरा भागवत प्रचार इसमें भगवान के साथ अपमान है. यह भी पाप है. हम मूर्ति की नहीं मूर्ति में पूजा करते हैं. तीसरा है अतितकरण अपचार इसमे जो शास्त्र में निषेध किया गया काम जो करता है. यह भी पाप है. क्या करें क्या न करे. पुस्तक सभी को पढ़ना चाहिए. चौथा है कृत कर्म अपराध. जो शास्त्र में बताने के बाद भी हम नहीं करते हैं. जैसे शास्त्र में बताया गया है कि स्नान करके ही खाना बनाना चाहिए. यदि ऐसा नहीं करते हैं. तो यह भी पाप है. जहां भोजन बनता है. वह भी देवालय है. पांचवा है असह्य अपराध, जो शास्त्र में धर्म बताया गया वह नहीं करते हैं जैसे नया नया पंथ संप्रदाय निकालना भी पाप है. मौके पर संत व श्रद्धालु मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel