[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल का 12वीं में शानदार प्रदर्शन, हर्षित राज बने स्कूल टॉपर

स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल का 12वीं में शानदार प्रदर्शन, हर्षित राज बने स्कूल टॉपर

0
स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल का 12वीं में शानदार प्रदर्शन, हर्षित राज बने स्कूल टॉपर

40 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी से परीक्षा पास की

सासाराम ऑफिस.

स्कॉटिश सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीबीएसइ 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है. परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा. हर्षित राज ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया. वहीं माही ने 92.4 प्रतिशत अंक लाकर दूसरा स्थान प्राप्त किया. रंजीत कुमार ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया. इसके अलावा वैभव राज ने 87 प्रतिशत, सोनाली कुमारी और आयुष राज वर्मा ने 86 प्रतिशत, आदित्य राय ने 84 प्रतिशत और शिवम ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त किये. जिज्ञांशु कुमार गोलू, माधवन राज, जीनत निगार एवं अमित राज ने 80 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल की उपलब्धि में योगदान दिया. स्कूल के कुल 40 छात्र-छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की है. स्कूल के निदेशक डॉ सुनील कुमार सिंह ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से यह सफलता मिली है. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की. स्कूल प्रबंधन ने भी बेहतर परिणाम पर खुशी जताते हुए इसे विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel