[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम चुनाव को लेकर निगरानी : जिले में जांच के दौरान 4.46 लाख रुपये बरामद

चुनाव को लेकर निगरानी : जिले में जांच के दौरान 4.46 लाख रुपये बरामद

0
चुनाव को लेकर निगरानी : जिले में जांच के दौरान 4.46 लाख रुपये बरामद
सांकेतिक तस्वीर

सासाराम ऑफिस.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन कार्रवाई तेज कर दिया है. निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गठित एसएसटी (स्टैटिक सर्विलांस टीम), एफएसटी (फ्लाइंग सर्विलांस टीम) और व्यय प्रकोष्ठ की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को 4.46 लाख रुपये जब्त किये गये हैं. ऐसे में अब तक जिले में कुल 155.97 लाख रुपये जब्त किये गये हैं. इएसएमएस (इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, पांच नवंबर तक कुल 20.12 लाख रुपये नकद, 32,231.62 लीटर शराब, जिसकी कीमत 122.34 लाख रुपये हैं, 4.39 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ और 9.12 लाख रुपये मूल्य की अन्य वस्तुएं जब्त की गयी हैं. इस प्रकार जिले में अब तक कुल जब्ती राशि 155.97 लाख रुपये दर्ज की गयी है. विधानसभा-वार विवरण के अनुसार चेनारी से 17.74 लाख रुपये, डेहरी से 23.29 लाख रुपये, दिनारा से 12.19 लाख रुपये, काराकाट से 27.94 लाख रुपये, करगहर से 23.26 लाख रुपए, नोखा से 21.70 लाख रुपये तथा सासाराम से 29.84 लाख की जब्ती की गयी है. इनमें सर्वाधिक मात्रा में शराब काराकाट, करगहर और सासाराम क्षेत्रों से बरामद की गयी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले की सभी निगरानी टीमें चौबीसों घंटे सक्रिय हैं. अवैध धन, शराब या वस्तु वितरण की सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel