[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम Sasaram News : सीएम नौ योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, 515.60 करोड़ होंगे इनपर खर्च

Sasaram News : सीएम नौ योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, 515.60 करोड़ होंगे इनपर खर्च

0
Sasaram News : सीएम नौ योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, 515.60 करोड़ होंगे इनपर खर्च
सांकेतिक तस्वीर

सासाराम नगर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को जिले के दौरे पर आयेंगे. इस दौरान वह नौ योजनाओं का शिलान्यास करेंगे. इनपर करीब 515.60 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में कुल 14 योजनाओं की घोषणा की थी, जिसकी अनुमानित लागत 935.1294 करोड़ रुपये थी. लेकिन, इनमें से केवल नौ योजनाओं का ही शिलान्यास करेंगे. इन योजनाओं से जिले में सड़क, परिवहन, पर्यटन व आधारभूत संरचना को नयी दिशा मिलने की संभावना है. इन नौ योजनाओं में रेहल से चौरसन मंदिर तक जानेवाली सड़क भी है, जिससे उम्मीद है कि रोहतासगढ़ जाने में पर्यटकों को आसानी होगी. साथ ही यह क्षेत्र विकास के दौर में भी शामिल होगा. इसके निर्माण पर 66.89 करोड़ रुपये खर्च होगी. इसका निर्माण पथ प्रमंडल डेहरी द्वारा किया जायेगा. हाल ही में इस सड़क की घटिया स्थिति को लेकर कई वीडियो वायरल हुए थे, जिसमें गाड़ियां फंसी हुई थी. इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-8 में आनेवाला बेदा नहर रोड, जो पुरानी जीटी रोड से बेलाढ़ी होते हुए एनएच-19 को जोड़ता है. इस रास्ते का चौड़ीकरण होगा. पुरानी जीटी रोड से बबुरा मोड़ तक कैनाल पथ का जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण पर 9.01 करोड़ खर्च किये जायेंगे. यह कार्य पथ प्रमंडल कोचस द्वारा किया जायेगा. इसके अलावा कुदरा-चेनारी-मल्लीहपुर पथ का चौड़ीकरण होगा, जिसकी लागत 147.00 करोड़ है. यह कार्य पथ प्रमंडल कोचस करायेगा. वहीं, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंद्रपुरी जलाशय के पास पर्यटन हाट का निर्माण किया जायेगा, जिसपर 25.98 करोड़ रुपये पर्यटन विभाग खर्च करेगा. कोचस में पुराने बस स्टैंड की जगह नया बस स्टैंड का निर्माण पर 2.67 करोड़ रुपये खर्च कर बुडको निर्माण करेगा. नोखा-नासरीगंज पथ में सोन नहर पर उच्चस्तरीय आरसीसी पुल के निर्माण का भी सीएम शिलान्यास करेंगे. इसके निर्माण पर 26.77 करोड़ रुपये लागत आयेगी. यह राज्य पुल निर्माण निगम करायेगा. अकोढ़ीगोला व कोचस को मिलेगा जाम से निजात— अकोढ़ीगोला व कोचस बाजार को जाम से मुक्ति जल्द मिलेगी. इन दोनों शहरों को जाम से निजात दिलाने की योजनाओं का भी सीएम शिलान्यास करेंगे. डेहरी-अकोढ़ीगोला-तेतराढ-राजपुर पथ, आयरकोठा–अकोढ़ी गोला-अमरा तालाब पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा, जिसकी लागत 177.20 करोड़ है. इसका निर्माण पथ प्रमंडल डेहरी करेगा. वहीं, कोचस में आरा-मोहनिया पथ पर बाइपास का निर्माण किया जायेगा. 54.09 करोड़ की लागत से बननेवाली इस सड़क का निर्माण पथ प्रमंडल कोचस करेगा. डेहरी-बिक्रमगंज-दिनारा पथ के दिनारा बाजार भाग व नटवार बाजार भाग में नाला निर्माण किया जायेगा, जिसकी लागत 5.99 करोड़ है. इसका निर्माण पथ प्रमंडल कोचस द्वारा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel