[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम 125 यूनिट मुफ्त बिजली को ले कल मुख्यमंत्री करेंगे उपभोक्ताओं से संवाद

125 यूनिट मुफ्त बिजली को ले कल मुख्यमंत्री करेंगे उपभोक्ताओं से संवाद

0
125 यूनिट मुफ्त बिजली को ले कल मुख्यमंत्री करेंगे उपभोक्ताओं से संवाद

सासाराम ग्रामीण. घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल मंगलवार को विद्युत उपभोक्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. इस कार्यक्रम का उद्देश्य उपभोक्ताओं को योजना के लाभ, नियम और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देना है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका फायदा उठा सके. कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए प्रत्येक विद्युत आपूर्ति प्रशाखा में चार संवाद स्थल बनाये गये हैं. इसके अलावा, जिलास्तर पर भी विशेष संवाद स्थलों का चयन किया गया है. कुल मिलाकर करीब जिले में 85 से अधिक संवाद स्थलों के माध्यम से उपभोक्ताओं तक मुख्यमंत्री का संदेश सीधे पहुंचेगा. संवाद के दौरान सभी स्थल एलइडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर से लैस होंगे, ताकि सीएम का संबोधन स्पष्ट रूप से हर उपभोक्ता तक पहुंच सके. यह आयोजन राज्य सरकार की पारदर्शी और जनहितकारी पहल के रूप में देखा जा रहा है, जो बिजली उपभोक्ताओं को न केवल जानकारी देगा, बल्कि उनके सवालों के समाधान का भी अवसर प्रदान करेगा. इस संबंध में बिजली विभाग के सहायक अभियंता उज्जवल कुमार ने बताया कि इस संवाद में कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि व संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जायेगी, ताकि यह कार्यक्रम जन-जन तक पहुंचे और योजना का लाभ राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को मिले. शहर में डीआरडीए सभागार में होगा कार्यक्रम यह कार्यक्रम सासाराम नगर निगम क्षेत्र के कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए सभागार, मल्टी पर्पस हॉल फजलगंज, सदर प्रखंड के दरीगांव सरकारी स्कूल मैदान, मोकर डीआरसीसी, मध्य विद्यालय अमरातालाब, पतिया हाईस्कूल, धौडाढ़ मध्य विद्यालय, कोचस प्रखंड के सेलास गांव के मंटू राय के घर के समीप मैदान में, लहेरी गांव स्थित चुनु सिंह के घर के समीप मैदान में, चितांव पंचायत सरकार भवन व चंवर गांव के सरकारी के स्कूल के समीप, करगहर प्रखंड के ढोडसन पंचायत सरकार भवन, करगहर प्रखंड कार्यालय, खड़ारी स्थित सत्यम मैरेज हॉल, बड़हरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बभनी गांव स्थित राम मंदिर के समीप होगा. नोखा प्रखंड के धर्मपूरा स्थित महाबीर मुखिया भवन, नोनसारी पंचायत भवन, मौडिहा राइस मिल के समीप, शिवसागर प्रखंड के शिवसागर प्रखंड कार्यालय, तोरना पंचायत भवन, रायपुर चोर पंचायत भवन, नाद पंचायत सरकार भवन, दावथ प्रखंड में प्रखंड कार्यालय परिसर, देवाढ़ी शिवमंदिर, सुंदर गांव के काली मंदिर के समीप होगा. बिक्रमगंज में कई जगह चयनित बिक्रमगंज घुसिया खुर्द पंचायत भवन, नोनहर पंचायत भवन, मोहनी गांव स्थित मध्य विद्यालय, बिक्रमगंज अजीत ऑडोटोरियम, सूर्यपूरा प्रखंड के बलिहर गांव स्थित राज राजेश्वरी स्कूल, गोशलडीह पंचायत सरकार भवन, सिबोबहार पंचायत सरकार भवन,अ गरेर खुर्द हाइस्कूल, दिनारा प्रखंड के भुलनी धाम मैदान, गुनसेज स्कूल के मैदान, बलदेव हाईस्कूल, गंज भड़ासरा हाइस्कूल, संझौली प्रखंड के संझौली पोखरा, अमैठी चौक, उदयपुर गांव के सूर्य मंदिर, चांदी इंग्लिश पंचायत भवन, नासरीगंज प्रखंड के नगर पंचायत भवन, सब्जी मंडी कच्छवा बाजार, इटीम्हा बाजार स्थित डॉ अशोक सिंह के क्लिनिक, मौना बाजार स्थित मस्जिद, काराकाट प्रखंड के पंचायत भवन काराकाट, गोरारी ब्लॉक, गम्हरिया हाईस्कूल मैदान में होगा. डेहरी में सम्राट अशोक भवन में होगा संवाद डेहरी में सम्राट अशोक भवन, बस्तीपुर पंचायत भवन, जमुहार हाईस्कूल, सखारा पंचायत भवन, पहलेजा पंचायत भवन, धाउर पंचायत भवन, बंगाली क्लब डालमियानगर, बेरकप खेल मैदान, दरिहट राम जानकी मंदिर, आयर कोठा वेटनरी हॉस्पीटल, अकोढ़ीगोला प्रखंड के बीएड कॉलेज मैदान बगहा खोह, सलेआ हाइस्कूल, चांदी बालपुर रामप्रसाद सिंह कन्या उच्च विद्यालय, बांक गांधी आश्रम बैंक, राजपुर प्रखंड कार्यालय, तेतराढ बाजार, जिनोरिया स्कूल, रोतवां बाजार, नौहट्टा प्रखंड कार्यालय, भदरा पंचायत भवन, यदुनाथपुर पंचायत भवन, तिलोखर पंचायत भवन, तिलौथू प्रखंड कार्यालय भवन, बाबुगंज मैदान, चंदनपुरा पंचायत भवन, सेवही तापसी बाबा कैंपस, भलुआरी लक्षमण बिगहा, रंजीतगंज मध्य विद्यालय, रोहतास प्रखंड के प्रखंड कार्यालय व रसूलपुर मध्य विद्यालय व चेनारी प्रखंड के राहुल राज पैलेस, मध्य विद्यालय उगहनी, पंचायत सरकार भवन मल्हीपुर व हाइस्कूल चंद्रकैथी को चयनित किया गया है. ….संवाद के लिए 85 से अधिक स्थल चिह्नित, ऑनलाइन होगा संदेश कार्यक्रम उपभोक्ताओं को योजना के लाभ, नियम व प्रक्रियाओं की दी जायेगी जानकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel