[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम सीएचसी का स्टेट कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

सीएचसी का स्टेट कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश

0
सीएचसी का स्टेट कायाकल्प टीम ने किया निरीक्षण, दिये आवश्यक निर्देश
सांकेतिक तस्वीर

सूर्यपुरा.

प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्टेट कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, बीएचएम एवं बीसीएम को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था व मरीजों को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता का मूल्यांकन करना था. टीम में डॉ संजीव कुमार मधुकर, डॉ अंजू लता व ऑस्ट्रेड पिरामल के मुकेश कुमार शामिल थे. टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवा भंडारण एवं उपलब्धता, रजिस्ट्रेशन काउंटर की व्यवस्था, ओपीडी कक्ष, प्रयोगशाला, प्रसव कक्ष, शिशु कक्ष, दवा वितरण केंद्र, परिवार नियोजन परामर्श कक्ष, इमरजेंसी वार्ड सहित इनडोर और आउटडोर सेवाओं का बारीकी से निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का सत्यापन किया गया और मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली गयी. टीम ने स्वच्छता मानकों के अनुपालन, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और रिकॉर्ड संधारण की प्रक्रिया की भी समीक्षा की.जांच के बाद टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सिन्हा, बीएचएम इरफान खान, बीसीएम धनंजय सिंह सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और सेवाओं में निरंतर सुधार पर बल दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel