[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम खिलाड़ियों का योग्यता प्रमाणपत्र 27 अगस्त तक जमा कराएं

खिलाड़ियों का योग्यता प्रमाणपत्र 27 अगस्त तक जमा कराएं

0
खिलाड़ियों का योग्यता प्रमाणपत्र 27 अगस्त तक जमा कराएं

सासाराम ऑफिस. वार्षिक खेल कार्यक्रम के तहत जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन होना है. ऐसे में इस प्रतियोगिता में जिले के सभी मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूल शत प्रतिशत छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करेंगे. साथ ही खिलाड़ियों का योग्यता प्रमाणपत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा (डीएसपीइ) के न्यू स्टेडियम फजलगंज कार्यालय में 27 अगस्त तक अचूक रूप से जमा करा दें. यह निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) मदन राय ने बुधवार को जिले के सभी मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापकों को दिया है. इस संबंध में उन्होंने बताया कि स्कूलों को सभी विभागीय दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए स्कूल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रत्येक खेल में अलग-अलग आयु वर्ग की टीम तैयार करने और संबंधित खिलाड़ियों की योग्यता प्रमाणपत्र प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के माध्यम से उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा न्यू स्टेडियम फजलगंज कार्यालय में 10 अगस्त तक जमा करने का निर्देश दिया गया था. लेकिन जिला स्तर पर जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता की तैयारी के संबंध में जिला पदाधिकारी द्वारा की गयी समीक्षा बैठक में अब तक स्कूलों की सहभागिता संतोषप्रद नहीं रहने के कारण जिलाधिकारी ने खेद प्रकट किया है. स्कूलों को पत्र भेज निर्देश दिया गया है कि बच्चों की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करें. साथ ही जिन स्कूलों ने सहभागिता संबंधी टीम तैयार कर अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों का योग्यता प्रमाणपत्र उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा के कार्यालय में जमा नहीं किया है, वे सभी आगामी 27 अगस्त तक योग्यता प्रमाणपत्र उक्त कार्यालय में जमा करना सुनिश्चित करेंगे. इसको ले सभी डीइओ को भी निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में इस बार विशेष भी बहुत कुछ होगा. विशेष प्रोत्साहन के संबंध में बताया कि राज्य स्तर पर संबंधित 18 विधाओं में पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा, संबंधित स्कूल के शिक्षक, प्रधानाध्यापक को जिला स्तर पर पुरस्कृत करते हुए स्कूल के प्रधानाध्यापक को राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए अनुशंसित किया जायेगा. साथ ही साथ उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर पुरस्कृत करते हुए संबंधित स्कूल के नोडल शिक्षक सहित प्रधानाध्यापक को भी जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जायेगा.

एक सितंबर से शुरू होगी प्रतियोगिता

गौरतलब है कि जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एक सितंबर से शुरू होगी, जो पांच सितंबर तक चलेगी. इस प्रतियोगिता में 18 विधाओं फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, भारोत्तोलन, ताइक्वांडो, रग्बी, बास्केटबॉल, शतरंज, हॉकी, बॉक्सिंग, योगा, क्रिकेट, वुशु के साथ एथलीट में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 600 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर, 5000 मीटर रेस, हाई जंप, लोंग जंप, शार्ट पुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 400 मीटर रिले (14-17-19) एंड 1600 मीटर रिले (19) में अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 आयु वर्ग में बालक-बालिका भाग लेंगे. खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी प्रतिभागी खिलाड़ी खेल पोशाक, खेल किट्स में भाग लेंगे. प्रतिभागी खिलाड़ी खेल के दौरान अपने साथ आधार कार्ड, स्कूल परिचय पत्र, पिछले वर्ग का अंक प्रमाण पत्र मूल रूप में अवश्य रखेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel