[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम छात्रा ने की खुदकुशी

छात्रा ने की खुदकुशी

0
छात्रा ने की खुदकुशी

फजलगंज में किराये के मकान में रह रही थी छात्रा सासाराम कार्यालय. सासाराम नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज मुहल्ला स्थित मुखराज भवन के समीप एक किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा ने सोमवार की देर शाम पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. मृत गंगा कुमारी राजपुर थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव निवासी विजेंद्र चौधरी की 20 वर्षीय पुत्री बतायी जाती है. परिजनों के अनुसार, गंगा करीब एक वर्ष से सासाराम में रहकर पढ़ाई कर रही थी. एक दिन पहले फोन से बातचीत हुई थी, लेकिन किसी तरह की परेशानी का जिक्र नहीं किया था. इससे परिजन खुदकुशी की इस घटना से हैरान व सदमे में हैं. उनके द्वारा किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जतायी जा रही है. इस संबंध में सासाराम नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि सोमवार की देर शाम फजलगंज मुहल्ले में एक छात्रा के खुदकुशी करने की सूचना प्राप्त हुई थी. शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है. इस मामले की हर बिंदुओं पर गहनता से जांच चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel