[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम सासाराम न्यूज: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ट्रैफिक पुलिस को रौंदा, हुई मौत

सासाराम न्यूज: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ट्रैफिक पुलिस को रौंदा, हुई मौत

0
सासाराम न्यूज: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ट्रैफिक पुलिस को रौंदा, हुई मौत
ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार. फाइल फोटो

Sasaram News(पुनीत पांडेय): सासाराम शहर के एसपी जैन कॉलेज मोड़ के पास शनिवार सुबह करीब आठ बजे नो-एंट्री अभियान के दौरान एक ट्रैक्टर ने ट्रैफिक सिपाही को टक्कर मार दी. इस हादसे में लखीसराय जिले के रहने वाले ट्रैफिक सिपाही मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान उनकी मौत वाराणसी में हो गई. इस घटना की जानकारी एसपी रौशन कुमार ने दी.

ट्रैक्टर ड्राइवर ने मारी टक्कर

उन्होंने बताया कि एसपी जैन मोड़ पर यातायात के सुचारु संचालन के लिए सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश मना है. इस निषेधाज्ञा के पालन के लिए वहां ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाती है. इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैफिक थाना के सिपाही मुकेश कुमार ने एक ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान ट्रैक्टर ड्राइवर ने वाहन से उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायल सिपाही को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई.

पुलिस मामले की कर रही जांच

पुलिस के अनुसार, मुफस्सिल थाना पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. जबकि चालक घटनास्थल से फरार हो गया. ट्रैक्टर मालिक और चालक की पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है. घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है. साथ ही प्रतिनियुक्त ट्रैफिक सिपाही के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Also Read: 60 घंटे में बाद पुलिस ने 4 सिरकटी लाश मामले का किया खुलासा, आरोपित गिरफ्तार

Previous article अपहरण कर हत्या करने के आरोपी को आजीवन कारावास, राकेश चंद्रा की अदालत ने सुनाई सजा
Next article बीएनएमयू ने मेधाशॉफ्ट पोर्टल पर अपलोड किया 14,935 छात्राओं का डाटा
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel