[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी ने युवक को किया गिरफ्तार,10 मामलों का निष्पादन

जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी ने युवक को किया गिरफ्तार,10 मामलों का निष्पादन

0
जन संवाद कार्यक्रम के दौरान एसपी ने युवक को किया गिरफ्तार,10 मामलों का निष्पादन

फोटो- 14- जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्या सुनते एसपी रौशन कुमार. प्रतिनिधि, करगहर करगहर थाना परिसर में शुक्रवार को एसपी रौशन कुमार ने जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. इस दौरान एसपी ने आमलोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों पर अधिकारियों से जानकारी ली. कार्यक्रम के दौरान फरियादियों ने भूमि विवाद, महिला उत्पीड़न, आपराधिक घटनाओं, अतिक्रमण सहित विभिन्न समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं. पुलिस अधीक्षक ने मामलों की त्वरित जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिये. कार्यक्रम के दौरान कुल 18 मामले सामने आये, जिनमे से सबसे अधिक मामले जमीन से जुड़े पाये गये. वहीं मठिया गांव में जमीन विवाद को लेकर कुछ माह पूर्व हुई गोलीबारी की घटना में शामिल धीरज यादव नामक युवक जो जेल से रिहाई के बाद अपने विरोधी पक्ष के लोगों को जान से मारने की धमकी देने व कागजात नहीं दिखाने पर एसपी ने उसे हिरासत में लेते हुए जेल भेजने का आदेश दिया. इधर, 26 जनवरी 2025 को बभनी गांव में सात वर्षीय बालक हिमांशु कुमार की हत्या के बाद एफएसएल की जांच रिपोर्ट में विलंब होने पर मृतक हिमांशु के बड़े पापा मनोज कुमार ने एसपी से कहा कि रिपोर्ट नहीं आने के चलते आरोपित को कोर्ट सजा मुकर्रर नहीं कर पा रही है. जिस पर एसपी ने जल्द रिपोर्ट मंगवाने का आश्वासन दिया. करगहर गांव निवासी एक युवक ने शिकायत की कि एक चौकीदार उनके घर के आगे अपनी गाय को बांधा रहा है. जिस पर एसपी ने त्वरित संज्ञान लेते उक्त स्थल से गाय को हटवाया. भाकपा नेता जगनारायण प्रसाद गुप्ता ने करहगर बाजार में जाम की समस्या की ओर एसपी का ध्यान दिलाया. एसपी ने थाना परिसर में बन रहे महिला वैरक थाना कार्यालय और थाना भवन का निरिक्षण किया. इस दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष समेत थाने में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों को कई दिशा- निर्देश दिये. इससे पहले थाने में पहुंचे एसपी को पुलिसकर्मियों की ओर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. मौके पर सर्किल पुलिस इंस्पेक्टर रंजन रजक,थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह, राजीव कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, जया भारती, गंगाधर चौधरी, अरबिंद कुमार सहित कई फरियादी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel