[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम ज्वेलरी दुकान से महिला का बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

ज्वेलरी दुकान से महिला का बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

0
ज्वेलरी दुकान से महिला का बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुआ युवक

काराकाट़ नगर पंचायत काराकाट के मुख्य बाजार गोड़ारी स्थित पुल के समीप जय मां कालिका ज्वेलर्स दुकान से एक महिला का बैग अज्ञात युवक चुराकर फरार हो गया. घटना बुधवार दोपहर करीब 1.45 बजे की बतायी जाती है. पीड़ित नीरज कुमार सिंह, ग्राम कान डिहरा, थाना कुदरा निवासी हैं. वे थाना क्षेत्र के चिल्हा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने सपरिवार आये थे. दोपहर में बेटी का कान छिदवाने के लिए गोड़ारी स्थित ज्वेलर्स दुकान पर पहुंचे थे. नीरज कुमार सिंह ने बताया कि दुकान में पहले से एक युवक बैठा था, जिसे वे लोग नहीं पहचानते थे. उनकी पत्नी ने बैग बगल में रखकर बेटी का कान छिदवाना शुरू किया. इसी दौरान युवक चुपके से बैग उठाकर निकल गया. जब उनकी पत्नी ने बैग ढूंढा तो वह गायब था. शक होने पर दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया. फुटेज में युवक बैग चुराते स्पष्ट दिखा. पीड़ित ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शिकायत के अनुसार बैग में दो जोड़ी भारी चांदी की पायल, छह जोड़ी बिछिया, जिनकी कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये बतायी गयी है, के अलावा 20 हजार रुपये नकद, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड और पैन कार्ड भी था. घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गयी है. थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel