[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम मौना बाजार में सिंचाई विभाग की भूमि से दुकानदारों ने स्वयं हटाया अतिक्रमण

मौना बाजार में सिंचाई विभाग की भूमि से दुकानदारों ने स्वयं हटाया अतिक्रमण

0
मौना बाजार में सिंचाई विभाग की भूमि से दुकानदारों ने स्वयं हटाया अतिक्रमण

नोटिस के बाद प्रशासनिक कार्रवाई से पहले दुकानदारों ने की पहल रोजी-रोटी पर संकट, खुले में चल रहीं दुकानें फोटो -4- स्वयं अतिक्रमण हटाते दुकानदार प्रतिनिधि, नासरीगंज प्रखंड के मौना गांव के मुख्य बाजार में सिंचाई विभाग की भूमि पर बड़े पैमाने पर किये गये अतिक्रमण को दुकानदारों ने स्वयं हटाना शुरू कर दिया है. यहां चाय, पानी, नाश्ता, सैलून, मुर्गा मीट समेत अन्य छोटी-छोटी दुकानें लगाकर जीविका चलाने वाले लोगों ने अपनी-अपनी दुकानों को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करने की पहल की. दुकान हटाने वालों में कामता चौधरी, रामप्रसाद कुम्हार, अजीत कुशवाहा, समीम मसूरी, महेंद्र पंडित, भोगल अंसारी, सोबराती हज्जाम, डीमपु साव, छोटू खान, सुरेंद्र प्रसाद, इब्राहिम मंसूरी समेत अन्य दुकानदार शामिल हैं. दुकानदारों ने बताया कि अंचल कार्यालय की ओर से सीओ के हस्ताक्षर युक्त नोटिस निर्गत किया गया था, जिसमें 31 दिसंबर तक अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. नोटिस में यह भी कहा गया था कि तय समय सीमा के बाद प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने पर खर्च की वसूली समेत अन्य कार्रवाई की जायेगी. दुकानदारों ने बताया कि प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए उन्होंने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है. हालांकि दुकानों के उजड़ने से उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है और कई दुकानदार खुले आकाश के नीचे दुकान संचालित करने को मजबूर हैं. इस संबंध में सीओ अंचला कुमारी ने बताया कि उक्त स्थल पर लगभग 85 दुकानों को अतिक्रमण हटाने के लिए गत महीने नोटिस दिया गया था. नोटिस के आलोक में शीघ्र अतिक्रमण हटाया जाना है. प्रशासनिक कार्रवाई से पूर्व दुकानदारों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की एक अच्छी पहल की है. जो लोग नोटिस की अवहेलना करेंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. इधर, धुस स्थित चौक पर भी सिंचाई विभाग की भूमि पर लगे दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश नगर प्रशासन ने पूर्व में दे रखा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel