[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम Sasaram News : 12वीं पास छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी 30 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति

Sasaram News : 12वीं पास छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी 30 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति

0
Sasaram News : 12वीं पास छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी 30 हजार वार्षिक छात्रवृत्ति
सांकेतिक तस्वीर

सासाराम कार्यालय. 12वीं पास करने के बाद आप किसी भी कोर्स के लिए किसी भी कॉलेज में स्नातक प्रथम वर्ष में नामांकित हैं, तो आपको अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से कोर्स पूरा होने तक प्रति वर्ष 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी. इसके लिए पूर्णत: नि:शुल्क आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी है. यह छात्रवृत्ति सिर्फ छात्राओं के लिए शुरू की गयी है. इसकी जानकारी देते हुए यूथ रिसोर्स सेंटर के सदस्य अंशु कुमार जायसवाल ने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने स्नातक व डिप्लोमा प्रथम वर्ष में नामांकित छात्राओं के लिए पूरे कोर्स (2 से 5 वर्ष तक) की अवधि तक जारी रहेगी. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है. इसके लिए संस्थान के कार्यालय सहयोग यूथ रिसोर्स सेंटर, प्रेमचंद पथ, पंजाबी मुहल्ला, गौरक्षणी, सासाराम से संपर्क किया जा सकता है. आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक निर्धारित है. छात्राओं को आवेदन प्रक्रिया में सही जानकारी भरनी अनिवार्य है, अन्यथा आवेदन अस्वीकृत हो सकता है. संस्थान ने इसके लिए वाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 8797979505 जारी किया है, जिस पर संपर्क कर छात्राएं निःशुल्क मार्गदर्शन प्राप्त कर सकती हैं. उन्होंने कहा कि यह छात्रवृत्ति उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छुक छात्राओं के लिए एक सुनहरा अवसर है. जिले की अधिकतम छात्राएं इस योजना का लाभ उठाएं. इसके लिए छात्राओं व उनके अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे समय रहते आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. इसके लिए आवश्यक दस्तावेज 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, बोनाफाइड प्रमाण पत्र, प्रवेश रसीद, पासपोर्ट साइज दो फोटो, बैंक पासबुक की मूल स्कैन कॉपी आवेदन के साथ देना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel