[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम शेरशाह कॉलेज में 30-31 मार्च को भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

शेरशाह कॉलेज में 30-31 मार्च को भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

0
शेरशाह कॉलेज में 30-31 मार्च को भारतीय ज्ञान परंपरा पर होगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार

सासाराम ऑफिस.

शेरशाह कॉलेज में 30 व 31 मार्च को इंडियन नॉलेज सिस्टम, पास्ट, प्रेजेंट एंड फ्यूचर विषय पर दो दिवसीय बहु-विषयक अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जायेगा. यह सेमिनार हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा. इसकी जानकारी देते हुए कॉलेज के श्रम एवं समाज कल्याण विभागाध्यक्ष सह सेमिनार के संयोजक डॉ मुस्तफा नवाज ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शेरशाह कॉलेज द्वारा गौतम बुद्ध नैतिक शिक्षा मिशन, झारखंड के सहयोग से किया जा रहा है. सेमिनार के मुख्य संरक्षक वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के कुलपति प्रो डॉ शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी होंगे, जबकि संरक्षक विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रो डॉ राम कृष्ण ठाकुर होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ महेंद्र नाथ पांडेय करेंगे. अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट अतिथि के रूप में नेपाल के प्रो पीके झा प्रेम शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि सेमिनार के सह-संयोजक सूरज कुमार तिवारी हैं. आयोजन सचिव डॉ राकेश कुमार, सेमिनार सचिव डॉ केके मिश्रा और सेमिनार समन्वयक डॉ दीपक कुमार हैं. संयुक्त सचिव के रूप में डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह, डॉ शेओ विरेके और डॉ मो नदीम कार्य करेंगे. सेमिनार समन्वयक के रूप में डॉ मो. तनवीर आलम भी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे. सेमिनार के संयोजक ने बताया कि सेमिनार में भारतीय ज्ञान परंपरा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, आयुर्वेद, योग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, पर्यावरण, सामाजिक न्याय, व्यवसाय नैतिकता, प्राचीन अर्थव्यवस्था, लोक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए जायेंगे. शोधार्थी और शिक्षाविद 22 मार्च तक 250-300 शब्दों का सार भेज सकते हैं, जबकि पूर्ण शोध-पत्र 30 मार्च तक जमा करना होगा. आयोजकों के अनुसार सेमिनार में प्रस्तुत शोध-पत्रों को अंतरराष्ट्रीय जर्नल तथा सेमिनार कार्यवाही में प्रकाशित करने का अवसर मिलेगा. साथ ही श्रेष्ठ तीन शोध-पत्र प्रस्तुतकर्ताओं को सम्मानित भी किया जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel