[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास में स्वास्थ्यकर्मियों का विरोध प्रदर्शन, बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर जताई नाराजगी, हड़ताल की दी चेतावनी

रोहतास में स्वास्थ्यकर्मियों का विरोध प्रदर्शन, बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर जताई नाराजगी, हड़ताल की दी चेतावनी

0
रोहतास में स्वास्थ्यकर्मियों का विरोध प्रदर्शन, बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर जताई नाराजगी, हड़ताल की दी चेतावनी

Sasaram News:(जितेंद्र कुमार पासवान) रोहतास जिले के सासाराम सदर अस्पताल सहित विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मी बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था के खिलाफ एकजुट हुए. डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे कभी भी हड़ताल पर जा सकते हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि जिले के कई अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अब तक बायोमेट्रिक मशीनों की समुचित व्यवस्था नहीं की जा सकी है. इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य बताते हुए कई डॉक्टरों और कर्मचारियों के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है, जिससे उनमें आक्रोश बढ़ गया है.

तकनीकी खामियों पर उठे सवाल

डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप है कि बायोमेट्रिक प्रणाली में तकनीकी खामियों और अधूरी व्यवस्था का खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है. उनका कहना है कि कई स्थानों पर मशीनें उपलब्ध ही नहीं हैं या फिर वे नियमित रूप से कार्य नहीं कर रही हैं. ऐसी स्थिति में उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाने के कारण वेतन रोक दिया जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है. स्वास्थ्यकर्मियों ने इसे विभागीय लापरवाही बताया है और तत्काल सुधार की मांग की है.

वेतन रोकने से बढ़ी नाराजगी

स्वास्थ्यकर्मियों का कहना है कि समय पर वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है. उनका आरोप है कि विभाग बिना जमीनी व्यवस्था को मजबूत किए ही सख्ती दिखा रहा है, जो कर्मचारियों के हित में नहीं है. सदर अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत कई डॉक्टरों ने इस मुद्दे पर सामूहिक रूप से नाराजगी व्यक्त की है. उनका कहना है कि पहले सभी अस्पतालों में बायोमेट्रिक प्रणाली को सुचारु रूप से लागू किया जाए, उसके बाद ही इसे अनिवार्य किया जाना चाहिए.

हड़ताल की चेतावनी से बढ़ी चिंता

स्वास्थ्यकर्मियों ने स्पष्ट कहा है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र विचार नहीं किया गया और रुके हुए वेतन का भुगतान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन और हड़ताल का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे. ऐसी स्थिति में जिले की स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती हैं। मरीजों को इलाज के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

प्रशासन के सामने चुनौती

बायोमेट्रिक अटेंडेंस को लेकर उत्पन्न विवाद ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है. एक ओर पारदर्शिता के लिए व्यवस्था लागू की जा रही है, वहीं दूसरी ओर जमीनी स्तर पर संसाधनों की कमी और तकनीकी समस्याएं इस योजना की राह में बाधा बन रही हैं.

अब देखना होगा कि विभाग इस विवाद को कैसे सुलझाता है और क्या स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों पर कोई ठोस निर्णय लिया जाता है या नहीं.

Also Read: बक्सर स्टेशन पर आरपीएफ बड़ी कार्रवाई, सिकंदराबाद एक्सप्रेस से अंग्रेजी शराब जब्त, यात्रियों में मचा हड़कंप

Previous article Sheohar News: बारिश की गीली मिट्टी ने बिगाड़ा खेल सुंदरपुर पुल के पास बिजली के खंभे से टकराकर पलटी यात्री बस
Next article सारण में ठनका से किसान की मौत, परिजनों को सौंपा गया 4 लाख का मुआवजा
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel