[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास के राजपुर में बालू-मिट्टी लदे ट्रैक्टरों की भीषण टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा फरार

रोहतास के राजपुर में बालू-मिट्टी लदे ट्रैक्टरों की भीषण टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा फरार

0
रोहतास के राजपुर में बालू-मिट्टी लदे ट्रैक्टरों की भीषण टक्कर, एक चालक की मौके पर मौत, दूसरा फरार
घटनास्थल की तस्विर

रोहतास (राजपुर) से प्रमोद तिवारी की रिपोर्ट
Sasaram Road Accident : रोहतास जिले के राजपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार बालू और मिट्टी लदे दो ट्रैक्टरों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में एक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग मौके पर जुट गए. घटना राजपुर-नासरीगंज पथ पर बालचंद टोला स्थित महावीर मंदिर के पास की है. मृतक चालक की पहचान नासरीगंज थाना क्षेत्र के पड़ुरी गांव निवासी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह बालू लदा ट्रैक्टर चला रहा था.

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बालू लदा ट्रैक्टर नासरीगंज की ओर से आ रहा था. वहीं मिट्टी लदा दूसरा ट्रैक्टर राजपुर अमाड़ी की तरफ से जा रहा था. दोनों ट्रैक्टर तेज रफ्तार में थे. इसी दौरान बालचंद टोला के पास दोनों आमने-सामने टकरा गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालू लदे ट्रैक्टर का चालक नीचे गिर गया. इसके बाद ट्रैक्टर उसके ऊपर चढ़ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना बेहद दर्दनाक थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सब कुछ कुछ ही सेकंड में हो गया.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया. इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई. परिजनों के पहुंचने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा गया.

एक चालक फरार, जांच शुरू

थानाध्यक्ष अंशु माला ने बताया कि हादसे के बाद मिट्टी लदे ट्रैक्टर का चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को सामने ला दिया है. प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई जारी है. फरार चालक की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने आ सकेगी.

Also Read: रोहतास PHC में डीएम का एक्शन : नवजात को निजी अस्पताल भेजने पर कर्मियों को लगाई फटकार, बोले- सुविधाएं मौजूद है तो क्यों …

Previous article औरंगाबाद: रफीगंज में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से किसान की मौत, खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा
Next article मुख्यमंत्री धामी ने बनबसा में किया सामूहिक योगाभ्यास, योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का किया आह्वान
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel