[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास में ओवरलोडिंग और लापरवाही के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, हादसों से नाराज हो कर किया सड़क जाम

रोहतास में ओवरलोडिंग और लापरवाही के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, हादसों से नाराज हो कर किया सड़क जाम

0
रोहतास में ओवरलोडिंग और लापरवाही के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा, हादसों से नाराज हो कर किया सड़क जाम
जाम में फंसे गाड़ियों की तस्वीर

Sasaram Road Accident: (संदेश जायसवाल) रोहतास जिले के चेनारी क्षेत्र में भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य में लगी पीएनसी कंपनी के निजी ठेकेदारों की कथित लापरवाही के खिलाफ शनिवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. ओवरलोड हाईवा वाहनों द्वारा बिना सुरक्षा मानकों के मिट्टी ढुलाई किए जाने से चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे पर लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोग आक्रोशित हैं. शनिवार सुबह करीब 10 बजे सड़क पर गिरी मिट्टी और पानी के कारण उभाव गांव निवासी दीपक कुमार यादव दुर्घटना का शिकार हो गए. साथ ही करीब 40 लीटर दूध सड़क पर बह गया.

गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जुट गए और ठेकेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे को जाम कर दिया. करीब एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे यातायात बाधित हो गया.

ठेकेदारों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ठेकेदारों के वाहन क्षमता से अधिक मिट्टी लादकर चलाए जा रहे हैं और उन्हें तिरपाल से भी नहीं ढंका जाता. इसके कारण रास्ते भर मिट्टी सड़क पर गिरती रहती है, जो बारिश या नमी के दौरान फिसलन का कारण बनती है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है.

Whatsapp Image 2026 06 13 At 10.59.55 Am 10
फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

मिट्टी और पानी से बनी फिसलन, हादसे का कारण

दीपक कुमार यादव बताया कि वह रोज की तरह दूध बेचने चेनारी जा रहे थे. कर्पूरी चौक के पास सड़क पर गिरी मिट्टी और उस पर पड़े पानी के कारण सड़क अत्यंत फिसलन भरी हो गई थी. जिससे उनकी बाइक असंतुलित होकर गिर गई. इस हादसे में वह घायल हो गए और करीब 40 लीटर दूध सड़क पर बह गया. उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना में उनका 50 लीटर दूध बर्बाद हो चुका है.

लोगों की प्रमुख मांगें

  • ओवरलोड वाहनों पर तत्काल रोक लगाई जाए
  • मिट्टी ढोने वाले वाहनों को तिरपाल से ढंका जाए
  • सड़क पर गिरी मिट्टी की नियमित सफाई सुनिश्चित हो
  • लापरवाह ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

कार्रवाई नहीं होने से बढ़ रहा आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार प्रशासन और निर्माण कंपनी के अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा हादसा हो सकता है.

प्रशासन ने दिया कार्रवाई का भरोसा

हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों के समझाने पर जाम हटा लिया गया. सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. अधिकारियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

Also Read: बक्सर मोबाइल टावर मामले में नया मोड़, पुलिस ने बरामद किया जनरेटर, लेन-देन विवाद आया सामने

Previous article सरायकेला-खरसावां के ग्राम प्रधान महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से की मुलाकात
Next article मुखिया-उपमुखिया का जीपीडीपी प्रशिक्षण संपन्न, जमीनी स्तर पर समावेशी विकास योजना
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel