[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम Sasaram news: सासाराम के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने-बंद होने का समय जारी, दर्शन से पहले नोट कर लें नई समय-सारणी

Sasaram news: सासाराम के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने-बंद होने का समय जारी, दर्शन से पहले नोट कर लें नई समय-सारणी

0
Sasaram news: सासाराम के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने-बंद होने का समय जारी, दर्शन से पहले नोट कर लें नई समय-सारणी
मंदिर

Sasaram news: रोहतास से डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट, सासाराम. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने एवं बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना एवं दर्शन कर सकते हैं.

1 . मां तारा चंडी धाम मंदिर: मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा.

2 . प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव: मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा.

3 . महावीर मंदिर गौरक्षणी: मंदिर का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे.

4 . सोमनाथ मंदिर: मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा.

5 . गायत्री मंदिर: मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा. संध्या आरती शाम 6:30 बजे आयोजित की जाएगी तथा मंदिर का पट रात्रि 8:30 बजे बंद होगा.

6 . बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिर तकिया: मंदिर का पट प्रातः 4:30 बजे खुलेगा और रात्रि 8:30 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जाएगा. वहीं मंदिर परिसर में शाम 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक भजन-कीर्तन का आयोजन होगा.

एक नजर में जाने समय

मंदिर का नामपट खुलने का समयपट बंद होने का समयदोपहर में विश्राम/बंदप्रसाद वितरण का समय
मां तारा चंडी धामप्रातः 4:00 बजेरात्रि 9:00 बजेदोपहर 12:00 से 1:00दोपहर 12:00 से 1:00
बुढ़वा महादेव मंदिरप्रातः 4:00 बजेरात्रि 8:30 बजेबंद नहीं होगादोपहर 12:00 से 2:00
महावीर मंदिर, गौरक्षणीप्रातः 4:15 बजेरात्रि 9:00 बजेदोपहर 12:00 से 1:00
सोमनाथ मंदिरप्रातः 4:00 बजेरात्रि 9:00 बजेबंद नहीं होगादोपहर 12:00 से 2:00
गायत्री मंदिरप्रातः 4:00 बजेरात्रि 8:30 बजेदोपहर 12:00 से 1:00दोपहर 12:00 से 2:00
बाबा तिलेश्वर नाथ मंदिरप्रातः 4:30 बजेरात्रि 8:30 बजेबंद नहीं होगा
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel