[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम श्रद्धालु ध्यान दें : शहर के पांच प्रमुख मंदिरों की नई समय-सारणी जारी, जानें कब खुलेंगे पट और कब मिलेगी महाप्रसाद

श्रद्धालु ध्यान दें : शहर के पांच प्रमुख मंदिरों की नई समय-सारणी जारी, जानें कब खुलेंगे पट और कब मिलेगी महाप्रसाद

0
श्रद्धालु ध्यान दें : शहर के पांच प्रमुख मंदिरों की नई समय-सारणी जारी, जानें कब खुलेंगे पट और कब मिलेगी महाप्रसाद

SASARAM NEWS : सासाराम(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट): श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सासाराम शहर के प्रमुख मंदिरों के पट खुलने और बंद होने का समय जारी किया गया है. मंदिर प्रबंधन समितियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार श्रद्धालु निर्धारित समय पर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकते हैं .

मां तारा चंडी धाम मंदिर

मंदिर का पट प्रतिदिन प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था रहेगी. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक किया जायेगा .

प्राचीन सोनवागढ़ शिव मंदिर बुढ़वा महादेव

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक खुला रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा .

महावीर मंदिर गौरक्षणी

मंदिर का पट प्रातः 4:15 बजे खुलेगा और दोपहर 12:00 बजे तक खुला रहेगा. इसके बाद दोपहर 1:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे .

सोमनाथ मंदिर

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा और रात्रि 9:00 बजे बंद होगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जायेगा.

गायत्री मंदिर

मंदिर का पट प्रातः 4:00 बजे खुलेगा. दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक पट बंद रहेगा. प्रसाद वितरण दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक होगा. संध्या आरती शाम 6:30 बजे होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel