[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास में सड़क किनारे पड़ा ट्रांसफार्मर बना खतरा, बिजली विभाग ने झाड़ा पल्ला

रोहतास में सड़क किनारे पड़ा ट्रांसफार्मर बना खतरा, बिजली विभाग ने झाड़ा पल्ला

0
रोहतास में सड़क किनारे पड़ा ट्रांसफार्मर बना खतरा, बिजली विभाग ने झाड़ा पल्ला
सड़क पर गिरे बिजली के खंभे की तस्वीर

Sasaram News: (संदेश जायसवाल) रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड के मल्हीपुर पंचायत अंतर्गत सिहपुर मोड़ के पास लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है. एक सप्ताह से यहां एक ट्रांसफार्मर और बिजली का पोल सड़क किनारे गिरा पड़ा है. सबसे बड़ी बात यह है कि अब तक इसे हटाने की कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है.

हादसे का बना कारण

यह स्थान एक व्यस्त मार्ग पर स्थित है. दिनभर इस रास्ते से सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं. सड़क किनारे पड़ा ट्रांसफार्मर और पोल कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार लोग यहां बाल-बाल बचे हैं.

स्थानीय लोगों की नाराजगी

स्थानीय निवासी बबलू सिंह और कमलेश यादव ने बताया कि बिजली विभाग इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है. उनका कहना है कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. ग्रामीणों ने इसे प्रशासन की बड़ी लापरवाही बताया है. लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है.

बिजली विभाग का बयान

मामले में बिजली विभाग के कनीय अभियंता राजकुमार ने बताया कि यह ट्रांसफार्मर विभाग का नहीं है. यह एक निजी चूड़ा मिल का ट्रांसफार्मर है. उन्होंने कहा कि मिल संचालक को कई बार इसे हटाने के लिए कहा गया है. लेकिन अब तक उसकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है. हालांकि विभाग की ओर से एहतियातन ट्रांसफार्मर से बिजली कनेक्शन हटा दिया गया है.

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर निजी हो या सरकारी, इससे फर्क नहीं पड़ता. सड़क पर पड़ा रहना लोगों की सुरक्षा के लिए खतरा है. लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द ट्रांसफार्मर और पोल हटाया जाए.

स्थिति पर नजर

फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन और चूड़ा मिल प्रबंधन की कार्रवाई पर लोगों की नजर टिकी हुई है. यदि समय रहते कदम नहीं उठाया गया, तो बड़ा हादसा हो सकता है.

Also Read:आरा में नगर निगम की लापरवाही उजागर, डीटी रोड पर बिखरी बालू से बढ़ा हादसों का खतरा

Previous article पटना: निजी स्कूलों को 30 जून तक वेबसाइट पर पूरी जानकारी अपलोड करने का निर्देश
Next article शताब्दी एक्सप्रेस पर फेंके गए पत्थर, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत थे सवार
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel