[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास में कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, स्कूली बच्चों समेत आठ घायल

रोहतास में कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, स्कूली बच्चों समेत आठ घायल

0
रोहतास में कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर, स्कूली बच्चों समेत आठ घायल
Sasaram News: रोहतास के डेहरी-राजपुर पथ पर करकटपुर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में पांच स्कूली बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए.

Sasaram News: रोहतास के डेहरी-राजपुर पथ पर करकटपुर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में पांच स्कूली बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए. हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

Sasaram News: (अशोक कुमार सिंह की रिपोर्ट) रोहतास के डेहरी-राजपुर पथ पर करकटपुर पेट्रोल पंप के पास गुरुवार सुबह कार और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में पांच स्कूली बच्चों समेत आठ लोग घायल हो गए. हादसे में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक मनोज कुमार को बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर किया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है.

करकटपुर पेट्रोल पंप के पास सुबह हुआ सड़क हादसा

रोहतास जिले के डेहरी-राजपुर पथ पर करकटपुर पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार सुबह करीब सात बजे कार और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

टक्कर में ऑटो क्षतिग्रस्त, स्कूली बच्चे भी घायल

दुर्घटना में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ऑटो में सवार पांच स्कूली छात्र-छात्राओं समेत कुल आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकटपुर पहुंचाया गया.

एक युवक की हालत गंभीर, सासाराम रेफर

घायलों में युवक मनोज कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया.

पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो व कार को जब्त कर लिया. मामले की जांच की जा रही है.

ALSO READ: Buxer Crime News: ब्रह्मपुर में बालू लदे ट्रक ने बिजली पोल में मारी टक्कर, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel