[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम सासाराम में आंगनबाड़ी केंद्र पर गोदभराई कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं को दिया गया पोषण व सुहाग सामग्री

सासाराम में आंगनबाड़ी केंद्र पर गोदभराई कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं को दिया गया पोषण व सुहाग सामग्री

0
सासाराम में आंगनबाड़ी केंद्र पर गोदभराई कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं को दिया गया पोषण व सुहाग सामग्री
महिलाओं की तस्वीर

Sasaram News:(डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) सासाराम शहर के उचितपुर-2 लालगंज आंगनबाड़ी केंद्र पर सोमवार को गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोदभराई उत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान गर्भवती माता ज्योति कुमारी की गोदभराई रस्म संपन्न कर उन्हें अन्न, फल एवं सुहाग के प्रतीक स्वरूप चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी तथा अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की गई.

पोषण और सुरक्षित मातृत्व की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका राम कुमारी एवं सहायिका ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षित मातृत्व से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी. उपस्थित महिलाओं ने गर्भवती माता के स्वस्थ जीवन एवं सुरक्षित प्रसव की कामना की. इसी दौरान सेविकाओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को पोषण के प्रति जागरूक किया गया और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर लेने की सलाह दी गई.

आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उठाई मानदेय भुगतान की मांग

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं ने अपनी समस्याएं भी सामने रखीं. उन्होंने बताया कि पिछले पांच माह से मानदेय राशि का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है. सेविकाओं का कहना है कि समय पर मानदेय नहीं मिलने के कारण परिवार के भरण-पोषण में कठिनाई हो रही है और वे आर्थिक संकट का सामना कर रही हैं. उन्होंने सरकार से शीघ्र लंबित मानदेय भुगतान करने की मांग की, ताकि वे बिना किसी आर्थिक दबाव के अपनी सेवाएं बेहतर तरीके से दे सकें और योजनाओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ा सकें.

Also Read: एनएच-319 पर पुलिस की कार्रवाई, 15 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Previous article बंगाल से एक माह के अंदर 4,800 घुसपैठिये लौटे बांग्लादेश, 836 को किया जायेगा डिपोर्ट
Next article अनंत सिंह और गुंजन सिंह को राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक बढ़ाई, अगली सुनवाई कब?
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel