[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम सासाराम के नेहरू पार्क में योग का महासंगम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

सासाराम के नेहरू पार्क में योग का महासंगम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

0
सासाराम के नेहरू पार्क में योग का महासंगम, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
योगा करती महिलाओं की तस्वीर

Sasaram International Yoga Day : (डॉ प्रमोद कुमार श्रीवास्तव) 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सासाराम के नेहरू पार्क में रविवार की सुबह एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया. पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के हर वर्ग के लोग शामिल हुए और पूरे माहौल में उत्साह साफ नजर आया.

सुबह होते ही पार्क में लोगों का जुटना शुरू हो गया था. महिलाएं, बुजुर्ग और युवा बड़ी संख्या में पहुंचे और योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में अलग-अलग योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया. कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और उत्साह दोनों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिला.

जनप्रतिनिधियों ने बताया योग का महत्व

कार्यक्रम में सासाराम की विधायक स्नेह लता कुशवाहा और नगर निगम की उप-चेयरमैन सत्यवंती देवी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. सभी ने मंच से लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन का भी एक मजबूत माध्यम है. उन्होंने लोगों से अपील की कि योग को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं.

प्रशिक्षकों ने कराया अभ्यास

योग शिविर का संचालन अनुभवी योग प्रशिक्षकों द्वारा किया गया. योग शिक्षक विजय कुमार, योग शिक्षिका सिंपल देवी, ममता देवी और पतंजलि योगपीठ की मीडिया प्रभारी संगीता सिंह ने प्रतिभागियों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया. साथ ही हर आसन के फायदे भी विस्तार से समझाए गए, जिससे लोगों को योग के प्रति और जागरूकता मिली.

Also Read: बक्सर में विकास ठप होने पर बवाल, जिप सदस्यों ने DDC का किया पुतला दहन

191 देशों में मनाया जा रहा योग दिवस

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस अब वैश्विक स्वरूप ले चुका है और दुनिया के 191 देशों में इसे मनाया जा रहा है. पतंजलि योगपीठ का उद्देश्य हर व्यक्ति तक निशुल्क योग शिक्षा पहुंचाना है, ताकि समाज स्वस्थ और निरोग बन सके.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

कार्यक्रम के अंत में लोगों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से योग करेंगे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे. आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग योग से जुड़ सकें और स्वस्थ जीवन जी सकें.

Also Read: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आरा ग्रामीण बैंक में दिखा उत्साह, कर्मचारियों ने किया सामूहिक योग अभ्यास

Previous article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर डोमचांच में योगाभ्यास, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी हुई शामिल 
Next article परबत्ता के विद्यालयों में गूंजा योग का संदेश, शिक्षकों और छात्रों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel