[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम क्रिकेटर आकाशदीप के पैतृक गांव पहुंचे CM सम्राट, परिवार से मुलाकात कर दी बधाई

क्रिकेटर आकाशदीप के पैतृक गांव पहुंचे CM सम्राट, परिवार से मुलाकात कर दी बधाई

0
क्रिकेटर आकाशदीप के पैतृक गांव पहुंचे CM सम्राट, परिवार से मुलाकात कर दी बधाई
क्रिकेटर आकाश दीप के घर की तस्वीर

Sasaram Cricket News: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के शादी समारोह को लेकर रोहतास जिले में खास उत्साह देखने को मिल रहा. यह उत्साह और ज़्यादा तब तब बढ़ गया जब बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उनके पैतृक गांव पहुंचे. आकाशदीपकी का पैतृक गांव रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित बड्डी गांव में है. सम्राट चौधरी ने यहां पहले आकाशदीप के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. फिर शादी की तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली. इस दौरान परिवार के साथ बैठकर उन्होंने आयोजन को लेकर चर्चा की. सीएम के पहुंचते ही आकाशदीपकी ने उन्हें टीम इंडिया की खास टी-शर्ट गिफ्ट की.

 मुख्यमंत्री ने दी बधाई 

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आकाशदीप को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं.

तैयारियों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने गांव में चल रही तैयारियों का निरीक्षण भी किया. उन्होंने पंडाल, मेहमानों के ठहरने और अन्य व्यवस्थाओं को देखा और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए. कार्यक्रम में किसी तरह की कमी न रह जाए इसके लिए उन्होंने खुद सभी चीजों का जायजा लिया.

ग्रामीणों में उत्साह का माहौल

सीएम के आगमन को लेकर गांव में पहले से ही हलचल थी. जैसे ही सम्राट चौधरी गांव पहुंचे, लोगों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. इस दौरान आकाशदीप के परिवार और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.

23 जून को शादी, 24 जून को रिसेप्शन

जानकारी के अनुसार, आकाशदीप की शादी 23 जून को उनके गांव में ही आयोजित की जाएगी. इसके बाद 24 जून को उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित एक होटल में भव्य रिसेप्शन कार्यक्रम रखा जाएगा, जिसमें कई खास मेहमानों के शामिल होने की संभावना है.

प्रशासन भी मुस्तैद

शादी समारोह को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय है. सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है ताकि आयोजन शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो सके.

Also Read: कैमूर में CM सम्राट का ऐलान: बिहार में जल्द खुलेगा BHU सेंटर, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी और एयरपोर्ट योजना को मिली रफ्तार

Previous article स्टाइल भी, लग्जरी भी और परफॉर्मेंस भी… Mini की नई प्रीमियम SUV आज होगी लॉन्च
Next article नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत पर फूटा गुस्सा, बिहारशरीफ में निकला कैंडल मार्च, सीबीआई जांच की मांग तेज
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel