[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप हुआ लॉन्च

दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप हुआ लॉन्च

0
दिव्यांग मतदाताओं के लिए सक्षम एप हुआ लॉन्च
सांकेतिक तस्वीर

दिव्यांगों के लिए होगा सुगम व समावेशी मतदान, हर दिव्यांग मतदाता तक पहुंचेगी सुविधा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिव्यांग मतदाताओं से की एप डाउनलोड करने की अपील प्रतिनिधि, सासाराम ऑफिस भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए एक विशेष डिजिटल पहल की है. आयोग ने सक्षम एप लॉन्च किया है, जिसके माध्यम से दिव्यांग मतदाता अपने मतदान केंद्र, सुविधाओं और सहायता से जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे. इस एप का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह समावेशी और सुगम बनाना है, ताकि कोई भी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व से वंचित न रह जाए. जानकारी के अनुसार, सक्षम एप में वॉयस असिस्टेंट, टेक्स्ट-टू-स्पीच, बड़े अक्षरों और हाइ-कॉन्ट्रास्ट रंगों जैसी तकनीकी सुविधाएं दी गयी है, जिससे दृष्टिबाधित या श्रवण बाधित मतदाताओं को इसका उपयोग करने में कोई कठिनाई नहीं होगी. दिव्यांग मतदाता एप के माध्यम से अपने मतदान केंद्र पर उपलब्ध रैंप, व्हीलचेयर और हेल्प डेस्क जैसी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. मतदान के दिन आवश्यकता पड़ने पर एप से सीधे व्हीलचेयर की मांग की जा सकती है. यदि मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की समस्या या कठिनाई आती है, तो एप में शिकायत दर्ज करने की भी सुविधा दी गयी है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी. दिव्यांग मतदाता अपने मूल विवरण दर्ज कर पंजीकरण कर सकते हैं और लॉगिन कर एप की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं. जानकारी के अनुसार सक्षम एप को क्यूआर कोड स्कैन कर आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है. इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी उदिता सिंह ने बताया कि सक्षम एप दिव्यांग मतदाताओं को आत्मनिर्भर बनायेगा और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा. उन्होंने जिले के सभी दिव्यांग मतदाताओं से अपील कि, के वे सक्षम एप डाउनलोड करें, अपनी जानकारी दर्ज करें और निश्चिंत होकर मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का प्रयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel