[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, DSP बोले- सभी ताजियेदारों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

रोहतास में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, DSP बोले- सभी ताजियेदारों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

0
रोहतास में मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, DSP बोले- सभी ताजियेदारों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य
शांति समीति की बैठक में शामिल हुए डीएसपी

Rohtas News (अकबरपुर से रजी अहमद खान की रिपोर्ट)
रोहतास में मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रोहतास थाना परिसर में डीएसपी राजीव रंजन कुमार की अध्यक्षता में मोहर्रम कमेटी एवं ताजियेदारों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में मोहर्रम जुलूस, सुरक्षा व्यवस्था तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील

बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी राजीव रंजन कुमार ने कहा कि सभी ताजियेदारों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है. उन्होंने सरकार के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना है और इसके लिए हर संभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा.

नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई

डीएसपी ने स्पष्ट कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने अपना मोबाइल नंबर साझा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासनिक अधिकारी 24 घंटे लोगों की सहायता के लिए उपलब्ध रहेंगे.

जलजमाव, सफाई और बिजली व्यवस्था पर भी हुई चर्चा

बैठक में नगर क्षेत्र की साफ-सफाई, जलजमाव और बिजली व्यवस्था के मुद्दों पर भी चर्चा हुई. डीएसपी ने संबंधित विभागों को समय रहते आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही बिजली विभाग को विभिन्न स्थानों पर लटके तारों को दुरुस्त कराने को कहा गया. बैठक में मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष नबी हसन खान, शाने अली खान, जिशान खान, तोराब नियाजी, अफजल खान, राजू खान, असलम खान, शमीम अंसारी, गुलाम पीर अंसारी, थानाध्यक्ष ललन कुमार, अंचलाधिकारी सुश्री कुमारी, कनीय अभियंता किश्लेय कुमार, बीडीओ ऋषिकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Also Read: रोहतास के नोखा में कल लगेगा सहयोग शिविर, 19 विभागों के अधिकारी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

Previous article सतगावां में आम उत्सव सह बागवानी मेला
Next article पंचायत प्रतिनिधि संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel