[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास: काराकाट के रोहित बने CISF में असिस्टेंट कमांडेंट, गांव में खुशी का माहौल

रोहतास: काराकाट के रोहित बने CISF में असिस्टेंट कमांडेंट, गांव में खुशी का माहौल

0
रोहतास: काराकाट के रोहित बने CISF में असिस्टेंट कमांडेंट, गांव में खुशी का माहौल
सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनने के बाद अपने परिवार के साथ रोहित कुमार

Rohtas News (सासाराम से मो. आरिफ खान की रिपोर्ट)
रोहतास जिले के काराकाट प्रखंड अंतर्गत करूप गांव के युवा रोहित कुमार ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से गांव सहित पूरे प्रखंड में खुशी का माहौल है.

रोहित कुमार का चयन वर्ष 2024 में सीआईएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए हुआ था. इससे पहले वह औरंगाबाद में मद्य निषेध विभाग में एसआई के पद पर कार्यरत थे. एक साधारण किसान परिवार से आने वाले रोहित ने कठिन परिस्थितियों के बीच अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जारी रखी तथा सफलता हासिल की.

रोहित के पिता अटल बिहारी सिंह किसान हैं, जबकि माता सीमा देवी गृहिणी हैं. परिवार की सामान्य पृष्ठभूमि के बावजूद रोहित ने अपने लक्ष्य से समझौता नहीं किया और लगातार प्रयास करते रहे. उनकी सफलता आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.

हैदराबाद में मिला विशेष प्रशिक्षण

रोहित ने बताया कि चयन के बाद हैदराबाद में लगभग दो वर्षों तक प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय पुलिस अकादमी और नालसार यूनिवर्सिटी की ओर से औद्योगिक सुरक्षा एवं कानून प्रबंधन विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा प्रदान किया गया. इसके अलावा अत्याधुनिक हथियारों और सुरक्षा प्रबंधन से संबंधित विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया.

प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद पिछले सप्ताह पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला उपस्थित रहे और प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस पासिंग आउट परेड में रोहित सहित 76 युवा अधिकारी शामिल हुए.

जल्द मिलेगी नई तैनाती

रोहित ने बताया कि जल्द ही उनकी तैनाती किसी बड़े सरकारी उपक्रम की सुरक्षा व्यवस्था में की जाएगी. परिवार में वह सबसे बड़े हैं. उनके छोटे भाई राहुल कुमार लखनऊ में आगरा एक्सप्रेसवे परियोजना में प्रोजेक्ट इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं, जबकि बहन अर्चना हैदराबाद के बिजली विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं.

युवाओं के लिए बने प्रेरणा

रोहित की सफलता पर पूरे गांव में उत्साह का माहौल है. ग्रामीणों का कहना है कि करूप गांव से इस स्तर के पद पर पहुंचने वाले रोहित पहले युवा हैं. उनकी उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. रोहित की सफलता पर मुन्ना कुमार, राजीव रंजन, सुदर्शन सिंह, अरविंद कुमार, श्री भगवान सिंह, विजय कुमार, विक्की कुमार, मदन सिंह और अमित कुमार सहित अनेक ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं.

Also Read: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; एनएच-19 पर तीन टैंकलोरियों की टक्कर, एक चालक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर


Previous article अदिति ने जीता झारखंड स्टेट चेस चैंपियनशिप का खिताब, नेशनल के लिए भी हुआ चयन
Next article समस्तीपुर: बीपीसीएल में अफसर है बहन और अब भाई बना लेफ्टिनेंट, युवाओं के लिए पेश की मिसाल
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel