[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले दिनारा विधायक आलोक सिंह, डिग्री कॉलेज, एम्स और भलुनीधाम के विकास का उठाया मुद्दा

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले दिनारा विधायक आलोक सिंह, डिग्री कॉलेज, एम्स और भलुनीधाम के विकास का उठाया मुद्दा

0
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिले दिनारा विधायक आलोक सिंह, डिग्री कॉलेज, एम्स और भलुनीधाम के विकास का उठाया मुद्दा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करते हुए दिनारा विधायक आलोक सिंह

Rohtas News (करगहर से रजनीकांत पांडेय की रिपोर्ट)
प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उनके समक्ष रखा. इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन और आधारभूत संरचना के विकास पर विस्तार से चर्चा हुई.

डिग्री कॉलेज और महिला कॉलेज की स्थापना की मांग

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक आलोक सिंह ने दिनारा में डिग्री कॉलेज एवं महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उच्च शिक्षा के पर्याप्त संसाधन नहीं होने के कारण विद्यार्थियों, विशेषकर छात्राओं को काफी परेशानी होती है. कॉलेज की स्थापना से युवाओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिल सकेंगे.

एम्स अस्पताल और भलुनीधाम के विकास का मुद्दा उठाया

विधायक ने क्षेत्र में एम्स अस्पताल के निर्माण तथा भलुनीधाम को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही की शिकायत

आलोक सिंह ने प्रखंड, अंचल, पुलिस एवं अन्य सरकारी विभागों में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों की कथित लापरवाह कार्यशैली का मुद्दा भी मुख्यमंत्री के सामने रखा. उन्होंने कहा कि आम लोगों को सरकारी कार्यालयों में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसे दूर करने की आवश्यकता है.

मुख्यमंत्री ने दिया सहयोग का आश्वासन

विधायक के अनुसार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया. मुलाकात के बाद विधायक आलोक सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई बातचीत सकारात्मक और सार्थक रही. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के सहयोग से दिनारा विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई गति मिलेगी और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

राजनीतिक दृष्टि से भी अहम मानी जा रही मुलाकात

राजनीतिक जानकारों के अनुसार मुख्यमंत्री के प्रस्तावित रोहतास और कैमूर दौरे से पहले हुई यह मुलाकात काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. इससे क्षेत्र की कई लंबित विकास योजनाओं को गति मिलने की संभावना बढ़ गई है.

Also Read: भारतीय क्रिकेटर आकाश दीप की शादी से पहले बड्डी गांव में VVIP मूवमेंट, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे शिरकत

Previous article मुजफ्फरपुर: बेखौफ बदमाशों का तांडव, ज्वेलरी कारोबारी की गोली मारकर हत्या
Next article बर्तन और आभूषण दोगुना करने के नाम पर दर्जनों महिलाओं से ठगी, गांव में दहशत
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel