[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास करमचट ईको टूरिज्म हब: DM ने निरीक्षण कर इंजीनियरों संग की बैठक, दिए खास निर्देश

रोहतास करमचट ईको टूरिज्म हब: DM ने निरीक्षण कर इंजीनियरों संग की बैठक, दिए खास निर्देश

0
रोहतास करमचट ईको टूरिज्म हब: DM ने निरीक्षण कर इंजीनियरों संग की बैठक, दिए खास निर्देश
करमचट ईको टूरिज्म हब का डीएम ने किया निरीक्षण

Rohtas Eco Tourism Hub : रोहतास जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार किए जा रहे करमचट ईको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब का रविवार की शाम जिलाधिकारी दीपक कुमार मिश्रा ने स्थलीय निरीक्षण किया. दुर्गावती डैम के समीप वन प्रमंडल क्षेत्र में चल रहे इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का जायजा लेते हुए डीएम ने निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष जताया. साथ ही अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा करने के सख्त निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माण स्थल का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस परियोजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तय समय पर इसे पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए.

Sasaram News : पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

डीएम दीपक कुमार मिश्रा ने कहा कि करमचट ईको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब के विकसित होने से रोहतास जिले को पर्यटन के नक्शे पर नई पहचान मिलेगी. यह प्रोजेक्ट प्राकृतिक सौंदर्य को संजोते हुए पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक बड़ा कदम है.

उन्होंने बताया कि इस हब के बन जाने के बाद यहां देश-विदेश से पर्यटकों के आने की संभावना बढ़ेगी, जिससे जिले की पहचान और भी मजबूत होगी.

Eco Tourism Hub : स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार

डीएम ने कहा कि ईको टूरिज्म को बढ़ावा मिलने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. इससे आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां तेज होंगी और लोगों की आय में भी वृद्धि होगी.

सासाराम की सभी खबरें पढ़ें

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना के निर्माण में स्थानीय लोगों की भागीदारी को भी बढ़ावा दिया जाए, ताकि उन्हें सीधा लाभ मिल सके.

Rohtas : गुणवत्ता और पर्यावरण मानकों पर जोर

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप हों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नियमों का पूरी तरह पालन किया जाए. डीएम ने कहा कि यह परियोजना सिर्फ पर्यटन स्थल ही नहीं, बल्कि प्रकृति के संरक्षण का भी एक उदाहरण बनेगी. इसलिए हर स्तर पर गुणवत्ता और पर्यावरण संतुलन को बनाए रखना बेहद जरूरी है.

अधिकारियों की रही मौजूदगी

इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन कुमार फिडल समेत वन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों में तेजी लाने और बेहतर समन्वय के साथ काम करने का निर्देश दिया गया.

करमचट ईको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है. डीएम के निरीक्षण के बाद यह साफ हो गया है कि इस परियोजना को जल्द पूरा कर रोहतास को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी लाई जा रही है. आने वाले समय में यह परियोजना जिले की पहचान बदलने में अहम भूमिका निभा सकती है.

Also Read : सासाराम: LPG डिस्ट्रिब्यूटर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने बिहार की नई कार्यकारिणी की घोषणा, शिवसागर के संतोष कुमार सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel