सासाराम से प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Prabhat Khabar Pratibha Samman : सासाराम सहित पूरे जिले के होनहार विद्यार्थियों के हौसलों को नई उड़ान देने के लिए कलेक्ट्रेट और शिक्षा जगत के समन्वय से एक बड़ी और उत्साहवर्धक खबर सामने आई है. प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन सांसद विजयलक्ष्मी देवी, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा समेत कई अतिथियों ने किया. उद्घाटन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई.
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार

सत्यम पैलेस में आयोजन, कुछ देर में शुरू होगा कार्यक्रम
आज बौलिया रोड स्थित सत्यम पैलेस में आयोजित होने वाले इस गरिमामयी समारोह में सरकारी व निजी स्कूलों और कॉलेजों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. मैट्रिक और इंटर परीक्षा में बेहतर अंक लाने वालो छात्र-छात्राओं को सम्मान मिलेगा.

सुबह नौ बजे से ऑन-स्पॉट पंजीकरण हो रहा
समारोह प्रबंधन कमेटी के कप्तानों ने बताया कि नौ बजे से सत्यम पैलेस के मुख्य काउंटर पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. समारोह में शामिल होने के लिए आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपने साथ संबंधित बोर्ड परीक्षा के अंक प्रमाण पत्र की छायाप्रति और अपना एक वैध पहचान पत्र (आइडेंटिटी कार्ड/आधार कार्ड आदि) अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा.
इसे भी पढ़ें. सासाराम के सत्यम पैलेस में कल सजेगा ‘प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान’ का मंच, मेधावी छात्र-छात्राओं को मिलेगा मेडल
