[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम होनहारों के सिर सजा सम्मान का ताज, गूंजा प्रतिभाओं का उत्सव, 500 से अधिक को मिला सम्मान

होनहारों के सिर सजा सम्मान का ताज, गूंजा प्रतिभाओं का उत्सव, 500 से अधिक को मिला सम्मान

0
होनहारों के सिर सजा सम्मान का ताज, गूंजा प्रतिभाओं का उत्सव, 500 से अधिक को मिला सम्मान
कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथि.

सासाराम से जितेंद्र कुमार पासवान की रिपोर्ट
Prabhat Khabar Pratibha Samman : मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए रविवार को प्रभात खबर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में विद्यार्थियों का उत्साह और आत्मविश्वास देखते ही बन रहा था.

कार्यक्रम का उद्घाटन सासाराम की मेयर काजल कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय तथा कैमूर रोहतास सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक अरविंद कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.

Image 1309
सम्मानित होने के बाद मंच पर मौजूद मेधावी छात्र-छात्राएं और अतिथि.

अतिथियों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

समारोह में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले 500 से अधिक छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और आत्मविश्वास झलक रहा था. अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

Image 1306
प्रतिभा सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करतीं मेयर काजल कुमारी.

मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी : मेयर

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मेयर काजल कुमारी ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता. निरंतर मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया.

शिक्षा से खुलते हैं सफलता के द्वार : डीईओ

जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत के साथ-साथ अभिभावकों और शिक्षकों का भी महत्वपूर्ण योगदान होता है. उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है.

Image 1312
कार्यक्रम में अभिभावक और छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय.

सम्मान से बढ़ता है मनोबल : जेल अधीक्षक

जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है. प्रतिभाओं को सम्मान मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने लक्ष्य के प्रति अधिक समर्पित होते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया.

विद्यार्थियों ने साझा की सफलता की कहानी

समारोह में सम्मानित छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए. उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और शिक्षकों के मार्गदर्शन से वे बेहतर परिणाम हासिल कर सके. विद्यार्थियों ने कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं.

Image 1310
प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद अभिभाव.

अभिभावकों और शिक्षकों में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक और शिक्षक भी मौजूद रहे. अपने बच्चों को सम्मानित होते देख अभिभावकों में खुशी का माहौल था. शिक्षकों ने कहा कि प्रतिभाओं को मंच मिलने से शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण तैयार होता है.

Image 1311
समारोह में भक्ति गीतों पर नृत्य करते बच्चे.

नई ऊर्जा और पहचान का मंच बना प्रतिभा सम्मान

प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 ने जिले के मेधावी विद्यार्थियों को नई पहचान और प्रोत्साहन प्रदान किया. कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर विद्यार्थी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकता है. समारोह के अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

इसे भी पढ़ें. सासाराम: प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन हुआ, भक्ति गीतों पर झूमे दर्शक

Previous article नालंदा में नौ नए डिग्री कॉलेजों की तैयारी तेज, ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ योजना को लेकर प्रशासन सक्रिय
Next article योगी सरकार का बड़ा एक्शन, पूरे प्रदेश में कोचिंग संस्थानों का होगा सुरक्षा ऑडिट
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel