[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रोहतास प्रखंड में बीस घंटे से बिजली गुल, पानी के लिए हाहाकार

रोहतास प्रखंड में बीस घंटे से बिजली गुल, पानी के लिए हाहाकार

0
रोहतास प्रखंड में बीस घंटे से बिजली गुल, पानी के लिए हाहाकार

अकबरपुर.

रोहतास प्रखंड में बुधवार की रात आयी तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में भारी तबाही मचायी. कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गये. खबर लिखे जाने तक क्षेत्र में करीब 22 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही. बिजली गुल रहने के कारण अधिकांश घरों में पानी खत्म हो गया और पेयजल संकट गहरा गया. लोग टकटकी लगाकर बिजली आने का इंतजार करते नजर आये. विद्युत विभाग के कनीय अभियंता किसलय कुमार ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक कर्मी मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं. अधिकांश गिरे पेड़ों को काटकर हटा लिया गया है. जहां बिजली के तार टूट गये थे और पोल क्षतिग्रस्त हुए थे, वहां भी लगभग मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया गया है. उन्होंने उम्मीद जतायी कि जल्द ही क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. वहीं, पेड़ गिरने से बारातियों की गाड़ियों से लेकर सवारी वाहन तक घंटों सड़क पर फंसे रहे. आधी रात के बाद किसी तरह रास्ता साफ होने पर लोग अपने-अपने गंतव्य तक पहुंच सके.आंधी-तूफान का असर बगीचों पर भी पड़ा है. तेज हवा के कारण पेड़ों पर लगे आम बड़ी संख्या में टूटकर गिर गये, जिससे बगीचा मालिकों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel