[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम मालवाहक गाड़ियों से जबरन टैक्स वसूलने वाला गिरफ्तार

मालवाहक गाड़ियों से जबरन टैक्स वसूलने वाला गिरफ्तार

0
मालवाहक गाड़ियों से जबरन टैक्स वसूलने वाला गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, बिक्रमगंज. बिक्रमगंज नगर क्षेत्र में बाहर से आने–जाने वाली मालवाहक गाड़ियों से अवैध रूप से टैक्स वसूलने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. नगर पर्षद की निविदा का हवाला देकर की जा रही इस जबरन वसूली की शिकायत मिलने पर अनुमंडल प्रशासन हरकत में आया और पूरा खेल उजागर हो गया. जानकारी के अनुसार, आरोपित युवक नगर पर्षद की ओर से जारी निविदा को आधार बनाकर आरा रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों पर मालवाहक गाड़ियों को रोककर टैक्स की वसूली कर रहा था. इस संबंध में अनुमंडलाधिकारी प्रभात कुमार को शिकायत मिली, जिसके बाद उन्होंने स्वयं मामले की जांच शुरू की.उन्होंने पिरो की ओर से आ रही एक मालवाहक गाड़ी का पीछा कर आरा रोड में जब टैक्स वसूली की जा रही थी, उसी दौरान युवक को पकड़ लिया और बिक्रमगंज थाने लाया. गाड़ी चालक से पता किया तो उसने बताया कि उसे सासाराम जाना है. लेकिन, बिक्रमगंज में जबरदस्ती टैक्स वसूला जा रहा है. अनुमंडलाधिकारी ने निर्देश पर नगर पर्षद की कार्यपालक पदाधिकारी कोमल कुमारी के बयान पर आरोपित के खिलाफ निविदा नियमों के उल्लंघन और नगर क्षेत्र में जबरन टैक्स वसूली करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि नगर कार्यपालक पदाधिकारी के आवेदन के आधार पर मानी गांव निवासी प्रकाश कुमार के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel