[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम डेहरी मे होगा ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

डेहरी मे होगा ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

0
डेहरी मे होगा ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन

सासाराम ऑफिस. रोहतास जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में डिहरी चेस क्लब के तहत आगामी 13 व 14 अप्रैल को दो दिवसीय प्रथम शतरंज शिरोमणि स्वर्गीय दयानिधि श्रीवास्तव उर्फ भरत लाल मेमोरियल ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होगा. इसमें इच्छुक शतरंज प्लेयर भाग ले सकते हैं. शतरंज संघ के अध्यक्ष नंद कुमार सिंह ने बताया कि दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता डालमियानगर के ड्रीम हाउस में कुल पांच चक्रों में आयोजित होगी. इसमें विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में नगद राशि, ट्रॉफी व अन्य सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा. शतरंज संघ के सचिव वेद प्रकाश सिन्हा ने बताया कि स्वर्गीय दयानिधि श्रीवास्तव उर्फ भरत लाल रोहतास जिला शतरंज के शिरोमणि थे, उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन शतरंज के विकास व विस्तार के लिए समर्पित कर दिया. उनके नाम से प्रत्येक वर्ष ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक खिलाड़ी मोबाइल संख्या 7004478069 अथवा 7004186712 पर संपर्क कर अपने भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं. इसके लिए 12 अप्रैल की अंतिम तिथि निर्धारित है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel