[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम नौ से 11 मार्च तक स्कूलों में खिलायी जायेंगी फाइलेरियारोधी दवाएं

नौ से 11 मार्च तक स्कूलों में खिलायी जायेंगी फाइलेरियारोधी दवाएं

0
नौ से 11 मार्च तक स्कूलों में खिलायी जायेंगी फाइलेरियारोधी दवाएं

सासाराम ऑफिस़ जिले के एमडीएम संचालित प्रखंडों के स्कूलों में नौ से 11 मार्च तक विद्यालय स्तर पर सभी लाभार्थियों को फाइलेरियारोधी दवाएं खिलायी जायेंगी. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों तथा स्कूलों के प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिये हैं. जारी निर्देश में बताया गया है कि फाइलेरिया से बचाव के लिए सरकार प्रत्येक वर्ष सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम यानी एमडीए अभियान का आयोजन करती है. इस अभियान के तहत दो साल से छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को छोड़कर सभी को फाइलेरिया की दवा दी जाती है. इसी क्रम में 9 से 11 मार्च तक स्कूलों में राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जायेगा. पत्र में कहा गया है कि निर्धारित तिथियों के दौरान ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर टीम को स्कूलों में बूथ संचालन में सहयोग दिया जाए. साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि बच्चों को दवा मध्याह्न भोजन के बाद ही खिलायी जाए. विद्यालय के शिक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि इन दिनों सभी छात्र-छात्राएं टिफिन लेकर स्कूल आएं. इसके अलावा सभी वर्ग के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छात्रों की डायरी में एमडीए की दवा खाने से संबंधित संदेश लिखवाकर अभिभावकों से हस्ताक्षर कराकर स्कूल में जमा कराया जायेगा. स्कूलों में चेतना सत्र के दौरान बच्चों को फाइलेरिया बीमारी, इसके कारण और बचाव के बारे में जानकारी दी जायेगी. वहीं, अभियान के सफल संचालन के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए छात्रों और अभिभावकों को जागरूक करने का भी निर्देश दिया गया है. संबंधित प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को इस अभियान के लिए नोडल पदाधिकारी बनाया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel