[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम हत्या की नीयत से अपहरण, पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा

हत्या की नीयत से अपहरण, पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा

0
हत्या की नीयत से अपहरण, पुलिस ने तीन आरोपितों को दबोचा

सुनसान जगह ले जाकर मारने की थी साजिश, पुलिस की सक्रियता से बची जान एंबेस्टर कार के साथ अपराधी गिरफ्तार, अपहृत सुरक्षित बरामद फोटो-6- गिरफ्तार अपराधी प्रतिनिधि, अकोढ़ीगोला क्षेत्र के तेतराढ़ बंगला निवासी हरिहर राम का शनिवार देर शाम अपराधियों ने हत्या की नीयत से अपहरण कर लिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने रात में कार्रवाई कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया. घटना में प्रयुक्त एंबेस्टर कार भी जब्त कर ली गयी. थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में तेतराढ़ बंगला निवासी स्व. दिनेश सिंह के पुत्र कृष्णा मोहन उर्फ टुन्नू सिंह, भूटाली सिंह व राजपुर थाना क्षेत्र के बालिगांव निवासी रामदरश सिंह के पुत्र नीरज कुमार शामिल हैं. पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि रात करीब 7:30 बजे वह घर से निकलकर बंगला के समीप पहुंचे थे. तभी एक सफेद एंबेस्टर कार आकर रुकी. कार से उतरे तीन लोगों ने उन्हें जबरन खींचकर कार में बैठा लिया. कार में मारपीट करते हुए आरोपित कह रहे थे कि सुनसान जगह ले जाकर मारकर नहर में फेंक देंगे. बताया जाता है कि भीम करूप गांव हाइस्कूल के पास उन्हें उतारकर गला दबाने की कोशिश की गयी. इसी दौरान लोगों की आहट मिलने पर आरोपित उन्हें फिर कार में बैठाकर टुन्नू सिंह के फार्म हाउस की ओर ले जाने लगे. फार्म हाउस के पास पुलिस वाहन आता देख आरोपितों ने पीड़ित को धक्का देकर कार से फेंक दिया और भागने लगे. पुलिस ने दो आरोपितों को झाड़ियों की ओर भागते देखा और घेराबंदी कर तीनों को कार सहित गिरफ्तार कर लिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel