[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम जय मां तुतला भवानी के जयकारों से गूंजा कैमूर पहाड़ी

जय मां तुतला भवानी के जयकारों से गूंजा कैमूर पहाड़ी

0
जय मां तुतला भवानी के जयकारों से गूंजा कैमूर पहाड़ी

तिलौथू.

कैमूर पहाड़ी की कोख में बसी मां तुतला भवानी के धाम में वासंतिक नवरात्र शुरू होते ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया है. रविवार की अहले सुबह से ही चैत्र नवरात्र के अवसर पर माता रानी के पूजन व दर्शन के लिए महिला-पुरुष हजारों श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गयी.मंदिर में बजते घंटों की आवाज से पूरा कैमूर पहाड़ी गुंजायमान हो रहा है. वहीं श्रद्धालुओं के जय मां तुतला भवानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है.माता रानी के गर्भगृह से झूला पुल तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही.श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए वन विभाग के कर्मी व अधिकारी तैनात रहे. झूला पुल पर महिला श्रद्धालुओं, बच्चों और वृद्धों की विशेष निगरानी की जा रही है. मां तुतला धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह और अध्यक्ष गुरु चरण यादव ने बताया कि वासंतिक नवरात्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शुद्ध पेयजल, इ-रिक्शा, चेंजिंग रूम सहित अन्य व्यवस्थाएं की गयी हैं. न्यास समिति के वॉलंटियर चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं और खासकर महिला श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है. पानी के लिए टैंकर की भी व्यवस्था की गयी है. उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में पर्यटन विभाग की ओर मां तुतला भवानी महोत्सव का आयोजन किया गया. इसके बाद न्यास समिति लगातार धाम के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी है.आने वाले समय में यहां अतिथिशाला, डबल झूला पुल, चेंजिंग रूम और शेड जैसी सुविधाएं विकसित की जायेंगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel