[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम डिवाइडर से टकरा कर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, एक की मौत, दर्जनभर घायल

डिवाइडर से टकरा कर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, एक की मौत, दर्जनभर घायल

0
डिवाइडर से टकरा कर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे गड्ढे में पलटी, एक की मौत, दर्जनभर घायल

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

एनएच-319 पर परसथुआं थाना क्षेत्र के शेख बहुआरा स्टैंड के समीप हुई घटना

कोचस.

परसथुआं थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 319 स्थित शेख बहुआरा स्टैंड के समीप शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कोचस से मोहनियां जा रही यात्रियों से भरी बस डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी. हादसे में एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दर्जनों यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक की पहचान कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र के बिच्छूबांध गांव निवासी 68 वर्षीय भिक्खी सिंह के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ तुषार कुमार ने बताया कि घायलों में कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के कर्जी गांव निवासी राममूरत वर्मा की पत्नी माधुरी देवी, धनसोई थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव निवासी रामजी चौधरी की पत्नी मीना देवी, परसथुआं थाना क्षेत्र के चितैनी निवासी बसावन शर्मा, कोचस निवासी कन्हैया सेठ की पत्नी सुशीला देवी, मोहनियां थाना क्षेत्र के बेलउड़ी गांव निवासी दाऊद अंसारी के पुत्र नेयाज अहमद, धनसोई थाना क्षेत्र के अमरपुर निवासी त्रिलोकी राय और राजपुर थाना क्षेत्र के सिसराढ़ गांव निवासी श्रीनिवास सिंह कुशवाहा की पत्नी संसारों देवी शामिल हैं. अन्य घायलों का उपचार निजी अस्पतालों में होने के कारण उनका नाम व पता स्पष्ट नहीं हो सका. परसथुआं थानाध्यक्ष रामचंद्र चौपाल ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. घायलों से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी बीडी परिवहन बस कोचस बस पड़ाव से मोहनियां जा रही थी. इसी दौरान शेख बहुआरा स्टैंड के समीप चालक को अचानक झपकी आ गयी, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढे में पलट गयी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel