[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम अवर प्रादेशिक नियोजनालय में लगा रोजगार मेला, 371 युवाओं का चयन

अवर प्रादेशिक नियोजनालय में लगा रोजगार मेला, 371 युवाओं का चयन

0
अवर प्रादेशिक नियोजनालय में लगा रोजगार मेला, 371 युवाओं का चयन

25 कंपनियों ने 4730 पदों के लिए लिया आवेदन

चयनित अभ्यर्थियों को 10 कार्य दिवस में कार्यस्थल पर बुलाया जायेगा

डालमियानगर

.अवर प्रादेशिक नियोजनालय परिसर में शनिवार को जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 25 कंपनियां शामिल हुईं, जिन्होंने अपने-अपने काउंटर स्थापित कर युवक-युवतियों का निबंधन किया और कंपनी द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं व वेतन की जानकारी दी. मेले में कुल 4730 वैकेंसी के लिए 1272 अभ्यर्थियों ने विभिन्न कंपनियों में आवेदन किया. कंपनियों द्वारा साक्षात्कार के बाद 371 अभ्यर्थियों का चयन किया गया. रोजगार मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के उपनिदेशक (नियोजन) पटना प्रमंडल अमृता कुमारी, सहायक निदेशक (नियोजन) सुबोध कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी, जिला निबंधन सह परामर्श केंद्र की इंदु कुमारी, श्रम अधीक्षक सुजीत कुमार, डीएमएस श्वेता कुमारी और सौरभ कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर अमृता कुमारी ने कहा कि जिला स्तरीय रोजगार मेला युवाओं के लिए एक बेहतर मंच है. एक ही कैंपस में कई कंपनियों के ऑफर मिलने से युवाओं का रोजगार के प्रति रुझान बढ़ेगा और उन्हें सही विकल्प चुनने का अवसर मिलेगा.

25 कंपनियां हुईं शामिल

रोजगार मेले में अमधानी प्राइवेट लिमिटेड, आत्मासमन फाउंडेशन, अनमुक सिक्योरिटी, एएसपीएन, चैतन्य इंडिया, ड्रीमलाइन एंटरप्राइजेज, फ्रीडम एम्पलाइ एबिलिटी, गुडविल इंडिया मैनेजमेंट ग्रुप ऑफ कंपनी, इंस्टाकार्ट सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, जेपीपीवाई मैनेजमेंट मार्केट प्राइवेट लिमिटेड, केके एंटरप्राइजेज झारखंड, महादेव हनुमंत विजय प्लेसमेंट सर्विस, नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंस, नारायण स्किल सर्विस, नेहा एंटरप्राइजेज, स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, स्विग्गी, टाटा एआईए, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस, विजेता इंपैक्ट मर्चेंडाइज, जेप्तो, जोमैटो हाइपर पूरी, जुमटेक, नवभारत फर्टिलाइजर एलपीपी और संजीरा रिक्रूटमेंट सर्विस सहित अन्य कंपनियां शामिल थीं.

4730 पदों के लिए निकली वैकेंसी

रोजगार मेले में 25 कंपनियों की ओर से कुल 4730 पदों के लिए वैकेंसी दी गयी. सबसे अधिक वैकेंसी टेक्नीशियन और मैकेनिक के क्षेत्र में महादेव हनुमंत विजय प्लेसमेंट सर्विस की रही. कंपनी द्वारा राजस्थान और अहमदाबाद के लिए आइटीआइ और डिप्लोमा उत्तीर्ण 1100 युवाओं के चयन का लक्ष्य रखा गया था. वहीं उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस की 300, जबकि एएसपीएन, नेहा एंटरप्राइजेज, विजेता इंपैक्ट मर्चेंडाइज और जोमैटो हाइपर पूरी की 250-250 वैकेंसी थीं.

120 टूल और स्टडी किट का वितरणमुख्य अतिथि अमृता कुमारी ने रजिस्टर्ड 120 युवक-युवतियों के बीच टूल और स्टडी किट का वितरण किया. इसमें ब्यूटीशियन के लिए 3, सिलाई मशीन के लिए 23, फीटर के लिए 6, इलेक्ट्रीशियन के लिए 6, डीजल मैकेनिक के लिए 2, सामान्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 74 स्टडी किट तथा यूपीएससी व बीएससी छात्रों के लिए 6 स्टडी किट शामिल थे. स्टडी किट प्राप्त करने वाले छात्रों ने इसे आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के लिए विभाग की सराहनीय पहल बताया.जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 10 कार्य दिवस के अंदर संबंधित कंपनियों द्वारा कार्यस्थल पर बुलाया जायेगा. मौके पर जन अधिकार फाउंडेशन के निदेशक सुजीत कुमार, उर्मिला कुशवाहा, प्रधान लिपिक इंद्रसेन भारती, कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन कुमार, विकास कुमार, प्रभात रंजन सहित विभाग के सभी कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel