[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम झारखंड के हेरोइन तस्कर सहित दो गिरफ्तार

झारखंड के हेरोइन तस्कर सहित दो गिरफ्तार

0
झारखंड के हेरोइन तस्कर सहित दो गिरफ्तार

सासाराम कार्यालय. नगर थाने की पुलिस ने सोमवार की रात 12.30 बजे शहर के रेलवे स्टेशन परिसर में एक टोटो से 7.66 ग्राम हेरोइन बरामद की. इस दौरान टोटो चालक की पैंट के पॉकेट से .56 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. इस कांड में पुलिस ने हेरोइन खरीदार झारखंड के सिमडेगा जिले के कुंजनगर निवासी 26 वर्षीय सोनू कुमार ठाकुर पिता स्व. अशोक ठाकुर और हेरोइन की बिक्री कर रहे सासाराम नगर थाना क्षेत्र के जानी बाजार मुहल्ला निवासी मोहम्मद इम्तेयाज उर्फ सोनू पिता कलाम को गिरफ्तार किया है. इस कांड को लेकर नगर थाने में प्रेसवार्ता में डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि आसूचना के आधार पर एएसआइ रवि रंजन गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सासाराम रेलवे स्टेशन पर टोटो चालक मोहम्मद इम्तेयाज उर्फ सोनू और झारखंड के सोनू कुमार ठाकुर की तलाशी ली, तो मोहम्मद इम्तेयाज के पास से .56 ग्राम हेरोइन और उसके टोटो से 7.66 ग्राम कुल 8.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ. वहीं, सोनू कुमार ठाकुर के पॉकेट से 10 हजार रुपये बरामद हुए, जो वह हेराेइन खरीदने के लिए लेकर आया था. ऐसा उसने स्वीकार किया है. उन्होंने कहा कि सोनू कुमार ठाकुर ने बताया है कि वह रांची से ट्रेन से सासाराम हेरोइन खरीदने के लिए आया था. वह हेरोइन लेकर दूसरी ट्रेन से जाने वाला था, इसी बीच पकड़ा गया. गौरतलब है कि सासाराम स्टेशन पर थोड़ा ही सही पर हेरोइन की खरीद बिक्री ने एक बार फिर करीब डेढ़ दशक पूर्व शहर में हेरोइन तस्करों की याद ताजा करा दी. शहर में हेरोइन तस्कर सक्रिय हैं, तभी तो एक टोटो चालक उसकी बिक्री कर रहा था. टोटो चालक की संलिप्तता बताती है कि कोई बड़ा हेरोइन तस्कर शहर में सक्रिय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel