[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम रैली के माध्यम से जीविका दीदियों ने मतदाताओं को किया जागरूक

रैली के माध्यम से जीविका दीदियों ने मतदाताओं को किया जागरूक

0
रैली के माध्यम से जीविका दीदियों ने मतदाताओं को किया जागरूक
सांकेतिक तस्वीर

प्रतिनिधि, नासरीगंज विधानसभा चुनाव के दौरान प्रखंड के सभी बूथों पर सफल, निष्पक्ष और शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली. यह रैली प्रखंड के मंगीतपुर और पिपरडीह गांवों में आयोजित की गयी, जिसका नेतृत्व बीपीएम मनोज कुमार ने किया. रैली से पूर्व बीपीएम ने जीविका दीदियों के साथ बैठक कर उन्हें अभियान की रूपरेखा बतायी. इसके बाद सभी दीदियां बैनर और पोस्टर लेकर रैली में शामिल हुईं. उन्होंने नारे लगाए “पहले मतदान, फिर जलपान”, “बनो देश के भाग्य विधाता”, “अब जागो प्यारे मतदाता”, “लोकतंत्र के सारथी हैं हम”, “हम सभी ने ठाना है, मतदान करने जाना है” और लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया. रैली के दौरान ग्रामीणों को मतदान की शपथ भी दिलायी गयी. बीपीएम मनोज कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में 11 नवंबर को मतदान होना है. इसी को लेकर जीविका दीदियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक मतदाता मतदान केंद्र तक पहुंचें. स्वीप नोडल पदाधिकारी सह बीपीआरओ प्रगति सिंह ने कहा कि चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. प्रत्येक मत कीमती है, इसे व्यर्थ न जाने दें. मतदान अपनी इच्छा से करें, किसी दबाव या बहकावे में न आएं. मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है जो भविष्य की दिशा तय करती है. उन्होंने कहा कि जीविका दीदियां परिवर्तन की वाहक हैं और उनके प्रयासों से गांवों में लोकतंत्र के प्रति नयी चेतना जागी है.मौके पर पुष्पांजलि कुमारी, बृजमोहन कुमार, डिंपल कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel