[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह

उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह

0
उच्च रक्तचाप से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की दी सलाह

शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय में हाइपरटेंशन जागरूकता कार्यशाला आयोजित

सासाराम ऑफिस.

शांति प्रसाद जैन महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) जागरूकता कार्यक्रम एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य प्रो डॉ. नवीन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ हुई. इस अवसर पर नयी दिल्ली से आए डॉ जितेंद्र नाथ मौर्या और पटना से पधारे डॉ विवेकानंद ने छात्रों को हाइपरटेंशन के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. डॉ जितेंद्रनाथ मौर्या ने प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि हाइपरटेंशन आज के समय में गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनती जा रही है, जिससे हृदयाघात जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी. डॉ विवेकानंद ने भी उच्च रक्तचाप के कारणों और उससे बचाव के उपायों पर प्रकाश डालते हुए तनावमुक्त जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया. कार्यक्रम के आयोजन में ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स के सदस्य रवि केसरी और राजू कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मंच संचालन भौतिक शास्त्र विभाग की छात्रा भैरवी चौरसिया ने किया. मंच पर हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ रोशन कुमार भी उपस्थित थे. अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो डॉ नवीन कुमार ने कहा कि इस कार्यशाला से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है.कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ शशिकला कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया. इस अवसर पर डॉ आभा कुमारी, डॉ शोभा, डॉ अनुराधा, डॉ कंचन कुमारी, डॉ श्वेता कुमारी, डॉ मंजू कुमारी, डॉ सुजीत कुमार, बीसीए विभागाध्यक्ष रामचंद्र कुमार सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक निधि, राधा नारायण बाग, अमन, रेहान, राजा, तारीख और धनराज समेत जैव प्रौद्योगिकी और बीए विभाग के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभायी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel