[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम सासाराम न्यूज: हाई वोल्टेज करंट से झुलसे दो मजदूर, इलाके में हड़कंप

सासाराम न्यूज: हाई वोल्टेज करंट से झुलसे दो मजदूर, इलाके में हड़कंप

0
सासाराम न्यूज: हाई वोल्टेज करंट से झुलसे दो मजदूर, इलाके में हड़कंप
हॉस्पिटल में भर्ती घायल मजदूर

Sasaram News(रंजन कुमार): रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 19 में प्रेम नगर में एक बड़ा हादसा हो गया. मकान निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग का काम कर रहे दो मजदूर 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे.

मकान निर्माण के दौरान हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति की पहचान सीतामढ़ी जिले के ननहोली थाना क्षेत्र के मडपा गांव निवासी इस्लाम आलम के 27 वर्षीय पुत्र नौशाद आलम व कलम खान के 35 वर्षीय पुत्र नजरे आलम के रूप में की गई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वार्ड नंबर 19 प्रेम नगर में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था. इसी दौरान मजदूर छत की सेंटरिंग लगाने का काम कर रहे थे. काम करते समय लोहे का पाइप अचानक ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार से छू गया.

घायल मजदूरों की हालत गंभीर

तार के संपर्क में आते ही जोरदार करंट फैल गया और दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए. हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराई और घायल मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नोखा में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सासाराम सदर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.

नोखा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. स्थानीय लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में खुले और नीचे झुके हाईटेंशन तार लगातार हादसों का कारण बन रहे हैं. लोगों ने बिजली विभाग से ऐसे तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर कराने और निर्माण स्थलों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने की मांग की है.

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. प्रशासन ने लोगों से बिजली तारों के आसपास निर्माण कार्य करते समय सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

Also Read: मुंडेश्वरी पुल पर फंसा 18 पहिया ट्रक, घंटों बाधित रहा आवागमन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel