[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम छात्राओं को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन व अधिकारों मिली जानकारी

छात्राओं को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन व अधिकारों मिली जानकारी

0
छात्राओं को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन व अधिकारों मिली जानकारी

सासाराम ऑफिस. उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर, पतपुरा डेहरी में बुधवार को महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में छात्राओं को सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी. छात्राओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से चर्चित फिल्म चक दे इंडिया की स्क्रीनिंग भी करायी गयी. कार्यक्रम का नेतृत्व निगम के जिला परियोजना प्रबंधक मो शमीम अंसारी ने किया. उन्होंने कहा कि बालिकाओं का सशक्तीकरण समाज के समग्र विकास की कुंजी है. जिला परियोजना प्रबंधक और केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेंटर आफरीन तरन्नुम ने उपस्थित छात्राओं और महिलाओं को बेटियों के महत्व, समान अधिकार, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, 181 महिला हेल्पलाइन, जिला महिला सशक्तीकरण केंद्र और महिलाओं व बालिकाओं से जुड़ी अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन जिला महिला सशक्तीकरण केंद्र की वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ कुमारी मेघा ने किया. उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, सही निर्णय लेने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया. साथ ही बताया कि शिक्षा के साथ आर्थिक साक्षरता भी बेटियों के सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाती है. इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक डॉ फरहत दुर्रानी ने सभी छात्राओं को बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का संकल्प दिलाया. उन्होंने कहा कि शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की मजबूत नींव होती है. कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel