[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार सासाराम मेटामोरफोसिस 2.0 का शानदार आगाज

मेटामोरफोसिस 2.0 का शानदार आगाज

0
मेटामोरफोसिस 2.0 का शानदार आगाज

सासाराम न्यूज : एनएमसीएच में जुटे बिहार व झारखंड राज्य के चिकित्सा कॉलेजों के छात्र-छात्राएं

सासाराम ऑफिस.

नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जमुहार में गुरुवार को मेटामोरफोसिस 2.0 का शानदार आगाज हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन उपस्थित अतिथियों ने दीप जलाकर किया. वहीं आयोजन के प्रतीक माशाल को गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद गोपाल नारायण सिंह सहित अन्य ने जलाकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. इस अवसर पर उपस्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं बिहार व झारखंड के विभिन्न चिकित्सा कॉलेजों से आये हुए छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सह पूर्व सांसद ने कहा कि यह दूसरा आयोजन है और इस प्रकार का आयोजन बिहार में अन्य संस्थाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से चिकित्सा शिक्षा छात्रों को अपने विषय के ज्ञान के अलावा अन्य प्रतिभाओं में भी निखार आता है, जो कि उनके जीवन को सफल बनाने के लिए काफी आवश्यक है. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए यहां अन्य संस्थानों से आये विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें बधाई दी और कहा कि सभी खेल भावना के साथ आयोजन को सफल बनाएं तथा यहां की सुनहरी यादें लेकर अपने-अपने संस्थान को लौटें.

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर संस्थान के प्रति कुलपति डॉ जगदीश सिंह, प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह, प्राचार्य डॉ हीरालाल महतो, छात्र कल्याण अध्यक्ष डॉ कुमार अंशुमान, परीक्षा नियंत्रक डॉ कुमार आलोक प्रताप, एकेडमिक डायरेक्टर सुदीप कुमार सिंह, कुलसचिव धर्मेश श्रीवास्तव, डॉ अभिषेक कामेन्दु, संगीता सिंह, डॉ आकांक्षा सिंह, निरुपमा सिंह, मोनिका सिंह, छात्रावास वार्डन डॉ महेन्द्र प्रताप, डॉ अभिलाषा के साथ ही विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, वरीय शिक्षक, सहायक कुल सचिव अजय कुमार सिंह, कुलाधीपति के निजी सचिव योगेश उपाध्याय, कृष्णा साहू, नारायण मेडिकल कॉलेज प्राचार्य कार्यालय के अमित कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष कुमार, एस्टेट प्रभारी रविरंजन गुप्ता उर्फ टाइगर, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel